{"_id":"6a25714254236d6766071076","slug":"up-modi-government-completes-12-years-bjp-to-launch-statewide-public-relations-campaign-from-june-8-various-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा आठ जून से पूरे प्रदेश मे चलाएगी जनसंपर्क अभियान; होंगे विविध आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा आठ जून से पूरे प्रदेश मे चलाएगी जनसंपर्क अभियान; होंगे विविध आयोजन
Sun, 07 Jun 2026 06:55 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:55 PM IST
सार
12 years of Modi government: केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी सोमवार से पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
मोदी के 12 साल होने पर होंगे विविध आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी सोमवार से पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। भाजपा के केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि पदाधिकारी समाज के साहित्य, खेल, शिक्षा आदि क्षेत्रों के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' अभियान के तहत सोमवार से 14 जून तक जनसंपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि अभियान के तहत बीते शुक्रवार को भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई थी। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी मंडलों में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान चलाकर बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया था। पार्टी 11 से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। वहीं 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 16 एवं 17 जून को जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होंगे। वहीं 17 से 20 जून तक केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। साथ ही 18 एवं 19 जून को प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशालाओं का आयोजन होगा तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी मंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है।
विज्ञापन