फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: MLA who stopped Swatantra Dev says, "I'll wait for 20 more days; some people want to sabotage Modi's schem

यूपी: स्वतंत्र देव को रोकने वाले विधायक बोले- 20 दिन और करुंगा इंतजार; कुछ लोग खाना चाहते हैं मोदी की योजना

Wed, 11 Feb 2026 08:55 AM IST
रोहित मिश्र सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Feb 2026 08:55 AM IST
सार

Swatantradev Singh controversy: चरखारी के विधायक  ब्रजभूषण राजपूत अभी भी अपनी मांग पर अड़े हैं। अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अभी 20 दिन जलशक्ति मंत्री का अपने इलाके में इंतजार करेंगे। 

विज्ञापन
UP: MLA who stopped Swatantra Dev says, "I'll wait for 20 more days; some people want to sabotage Modi's schem
जलशक्ति मंत्री को रोकने वाले विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जल जीवन मिशन योजना के तहत होने वाले कार्यो में गड़बड़ियों के मुद्दे पर जलशक्ति मंत्री के सामने विरोध उठाने वाले महोबा के चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत अभी भी अपनी मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि मंत्री ने मेरी मांग का समाधान कराने के लिए मुझे 20 जिन का समय दिया था। तब तक मैं इंतजार करूंगा। अगर इस समय सीमा में काम पूरा हो जाएगा तो पूरे क्षेत्र की जनता के साथ मंत्री का ऐतिहासिक स्वागत करूंगा।

विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री से विवाद से बाद पहली बार लखनऊ पंहुचे राजपूत अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित 'हर घर नल'योजना में गड़बड़ियां सिर्फ चरखारी में ही नहीं हैं, बल्कि सभी जिलों में हैं। प्रदेश भर के लोग उनको वीडियो भेज रहे हैं। विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि हमने कोई विवाद नहीं किया है, बल्कि क्षेत्र की समस्या को मंत्री के संज्ञान में लाने की कोशिश की है। मंत्री द्वारा कमरे में बैठकर बातचीत करने से जुड़े सवाल पर उनका कहना था कि यह मामला मैने पहली बार नहीं उठाया है, बल्कि पिछले दो साल से पत्र लिख रहा हूं। विधानसभा में भी यह मुद्दा बात उठा चुके हैं। इसलिए यह कहना गलत है कि मैने व्यक्तिगत तौर पर यह समस्या नहीं बताई।

विज्ञापन

मंत्री से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं, अधिकारी कर रहे गुमराह

मंत्री से नाराजगी पर उन्होंने कहा कि मेरा उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। सिर्फ अधिकारी अफवाह फैला कर मामले को तूल दे रहे हैं। उन्होंने लंबे समय से इस मुद्दे पर कोई बोल नहीं रहा था, अब मैने अधिकारियों के फर्जी आंकड़ों की पोल खोली है तो वह झूठी अफवाह फैलाने में जुट गए हैं। अधिकारी जमीन पर काम नहीं कर रहे, उनको समस्या लिखकर दी जाए तो कार्यवाही तक नहीं करते। उन्होंने कहा कि मेरे लिखे पत्रों पर अब तक पर कोई काम नहीं हुआ है।विधायक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अधिकारियों के षड़यंत्र के आगे मैं झुकने वाला नहीं हूं।

मोदी की योजना को खा जाना चाहते हैं अधिकारी

आगे के कदम को लेकर पूछे गए सावल के जवाब में ब्रजभूषण ने कहा, 'मैं 20 दिन होने का इंतजार कर रहा हूं, मंत्री ने कहा था काम हो जाएगा। मैंने सुना कि संबंधित अधिकारियों के साथ मंत्री ताबड़तोड़ बैठक कर रहे हैं। हम भी तो यही चाहते हैं कि क्षेत्र की जनता को पानी मिले और खुदी सड़कों की मरम्मत हो जाए। जनता की मदद के लिए हम तो समस्याओं को उठाता ही रहूंगा। बृजभूषण ने कहा कि ये योजना बुंदेलखंड के लिए वरदान है, लेकिन अधिकारियों की वजह से जमीन पर योजना उतर ही नहीं पा रही है। पीएम मोदी की योजना को अधिकारी खा जाना चाहते हैं।

विज्ञापन

जातिवाद की बात को नकारा

मंत्री से विवाद के बाद लोध समाज की बैठक को लोध बनाम कुर्मी की लड़ाई बताने पर एतराज जताते हुए बृजभूषण ने कहा कि इसे दो जातियों की लड़ाई के तौर पर प्रचारित करना उतिच नहीं है। हमने तो सिर्फ जनप्रतिनिधि के तौर क्षेत्र पर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाने का प्रयास किया है। हमने तो सिर्फ अपने क्षेत्र की आवाज उटाई है और मंत्री को जमीनी सच्चाई दिखाने का काम किया है। इसे किसी और रूप में लेना नहीं चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed