{"_id":"65704036edae47f5f80577e5","slug":"up-minister-review-meeting-for-revenue-in-abkari-department-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आबकारी मंत्री ने कम राजस्व वाले जिलों के अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण, बोले- सख्त कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आबकारी मंत्री ने कम राजस्व वाले जिलों के अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण, बोले- सख्त कार्रवाई होगी
Wed, 06 Dec 2023 03:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Dec 2023 03:04 PM IST
सार
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने राजस्व प्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की और कहा कि इसमें लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में राजस्व के दृष्टिगत आबकारी महत्वपूर्ण विभाग है। राजस्व प्राप्ति में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह विभाग के न्यूनतम राजस्व प्राप्ति वाले जिलों के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अप्रैल-2023 से नवंबर-2023 तक गतवर्ष की लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व उपलब्धियों के न्यूनतम राजस्व वाले 10 जिलों महोबा, संभल, हमीरपुर, औरैया, मैनपुरी, इटावा, झांसी, अमेठी, मुरादाबाद और बागपत के जिला अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: सहयोगी दलों को सीटें देने के लिए भाजपा में मंथन शुरू, दिल्ली में होगी बैठक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: मजबूत प्रत्याशी होने पर ही सहयोगी दलों को सीटें देगी सपा, कांग्रेस की बात मानने को तैयार नहीं
उन्होंने नवम्बर 2023 की राजस्व प्राप्ति में 10 न्यूनतम जिलों संभल, हमीरपुर, मऊ, महोबा, आजमगढ़, कुशीनगर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, संत कबीर नगर और गोरखपुर के जिला आबकारी अधिकारियों का भी स्पष्टीकरण प्राप्त कर निर्देश दिए।