फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Nand Gopal Gupta Nandi stayed in PMAY beneficeary house in Amethi.

Amethi: यूपी सरकार के मंत्री ने गांव में गुजारी रात, लाभार्थी के यहां किया प्रवास, चूल्हे पर बनी रोटी खाई

Tue, 13 Feb 2024 04:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Feb 2024 04:45 PM IST
सार

यूपी में भाजपा के नेता व मंत्री गांव चलो अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर रात्रि विश्राम कर रहे हैं। इसी के तहत नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अमेठी के कटरा गांव में एक लाभार्थी के घर रात्रि विश्राम किया।
 

विज्ञापन
UP minister Nand Gopal Gupta Nandi stayed in PMAY beneficeary house in Amethi.
अमेठी के एक गांव में यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत सोमवार की रात औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गौरीगंज के कटरा के मजरे शाहगढ़ में रात्रि विश्राम किया। यहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया। सुबह वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम पहुंचे मंत्री ने मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति की सांगठनिक बैठक में शामिल पदाधिकारियों से संगठन को लेकर जानकारी हासिल की। संगठन की मजबूती के साथ पार्टी का जनाधार बढ़ाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि संगठन ही प्रत्याशी को चुनाव लड़ाता और जिताता है। ऐसे में संगठन की मजबूती पर जोर देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सीतापति के घर पर रात्रि प्रवास किया। 

मंत्री ने यहां पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकर भोजन किया। लकड़ी के चूल्हे पर बनी रोटी की मंत्री ने तारीफ की साथ ही सीतापति से योजना को लेकर जानकारी हासिल की।

इसके बाद मंत्री ने सुबह स्थानीय लोगों से संवाद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, सेवा भारती जिलाध्यक्ष उमा शंकर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, रविंद्र पांडेय, अवधेश सिंह, रमाशंकर तिवारी, विपिन और विजय किशोर तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed