{"_id":"5f5b38424aea9712e3455f43","slug":"up-minister-jai-kumar-singh-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के मंत्री जय कुमार 'जैकी' कोरोना संक्रमित, फेसबुक पर की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के मंत्री जय कुमार 'जैकी' कोरोना संक्रमित, फेसबुक पर की अपील
Fri, 11 Sep 2020 02:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। यूपी के कई मंत्री भी इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अब योगी सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह जैकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।जय कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है, उन्होंने लिखा कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर 9 सितंबर को मैंने अपनी जांच कराई।
विज्ञापन
जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों के परामर्श पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन हैं कि पिछले एक सप्ताह के भीतर जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे स्वयं को आइसोलेट कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन
यूपी में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 7042 केस सामने आए। इससे पहले अधिकतम 6777 मरीज मिले थे। प्रदेश में अब 66317 एक्टिव केस हैं।