फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Dr Sanjay Nishad unhappy for not giving budget to his community.

UP News: मछुआरों के लिए बजट न मिलने से नाराज हुए मंत्री डॉ. संजय निषाद, बोले - सीएम से शिकायत करूंगा

Sat, 01 Apr 2023 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Apr 2023 05:30 PM IST
सार

मछुआ कल्याण कोष के लिए बजट जारी न होने पर नाराज हुए मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि यह मछुआरों का अपमान है। वह मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
UP minister Dr Sanjay Nishad unhappy for not giving budget to his community.
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मछुआ कल्याण कोष के लिए फूटी कौड़ी न मिलने पर भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि यह मछुआरा समुदाय का अपमान है। अगर संकल्प पत्र में घोषित कार्य के लिए भी पैसा नहीं मिलेगा तो कैसे काम चलेगा। वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में मछुआ कल्याण कोष गठित करने की घोषणा की थी। डॉ. निषाद ने बताया कि इसके बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया लेकिन अभी तक एक पैसा भी नहीं मिला। इस मद से मछुआरा समुदाय के लोगों को बरात घर, सामुदायिक भवन, शिक्षा, उपचार आदि में मदद के लिए पैसे दिए जाने थे। जब पैसा मांगा गया तो वित्त विभाग ने यह कहकर आपत्ति लगा दी कि अभी लाभार्थियों का चयन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव की पहलवानी से चलेंगे 2024 के अखाड़े के दांव, भाजपा के लिए बढ़त बरकरार रखना चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्कूल में पुस्तक वितरण के दौरान मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ मची, प्रधान शिक्षक सहित कई घायल


मंत्री के मुताबिक 300 लाभार्थियों की सूची भेजी गई। इसके बावजूद वित्त विभाग ने धन जारी नहीं किया गया। उन्होंने इस संबंध में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी से बात की तो उन्होंने बजट देने से इन्कार कर दिया। डॉ. निषाद का कहना है कि जब पैसा ही नहीं देना था तो क्यों इस कोष का गठन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed