फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Dr Sanjay Nishad cancels many transfer in his department.

Dr Sanjay Nishad: यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कई अफसरों के तबादले निरस्त किए

Thu, 21 Jul 2022 09:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Jul 2022 09:44 PM IST
सार

मत्स्य विकास विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अपने विभाग के कई अफसरों के तबादले निरस्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अफसरों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
UP minister Dr Sanjay Nishad cancels many transfer in his department.
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कई विभागाें में तबादलों से उठे बवाल के बाद मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अपने विभाग में भी हुए कई तबादलों को निरस्त कर दिया है। माना जा रहा है कि इन तबादलों में गड़बड़झाले का आरोप था। हालांकि मंत्री का कहना है कि ट्रांसफर पॉलिसी के तहत ही तबादले हुए हैं। कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी, इसलिए उनके तबादले निरस्त किए गए।

विज्ञापन


खटीक प्रकरण पर बोले- सरकार में कई अधिकारी पंजा, साइकिल, हाथी वाले
राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा प्रकरण पर डॉ. संजय निषाद ने कहा है कि कुछ अधिकारी भीतर से कुछ और हैं। यूपी सरकार में कई अधिकारी पंजा, साइकिल और हाथी वाले हैं। ऐसे अधिकारियों को समय-समय पर चिह्नित कर ही लिया जाता है।
विज्ञापन


मंत्री ने बयान जारी कर इशारों में कहा कि कुछ अधिकारी कांग्रेस, सपा और बसपा समर्थक हैं। बाहर से भाजपाई होने का दिखावा करते हैं। समय आने पर ऐसे अधिकारी अपना चरित्र दिखाते हैं। ऐसे अधिकारियों के कारण ही जनप्रतिनिधियों को परेशान होना पड़ता है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed