फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Minister Asim Arun becomes the incharge of Anusuchit jati and anusuchit jannati ayog.

Asim Arun: असीम अरुण को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग का अतिरिक्त प्रभार

Sat, 02 Jul 2022 03:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Jul 2022 03:41 PM IST
सार

यूपी के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
UP Minister Asim Arun becomes the incharge of Anusuchit jati and anusuchit jannati ayog.
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग में नियमित अध्यक्ष नियुक्त होने तक तात्कालिक प्रभाव से समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को आयोग के अध्यक्ष का प्रभार दिया है। इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


असीम अरुण यूपी चुनाव के पहले आईपीएस की नौकरी से त्याग पत्र देकर भाजपा से चुनाव लड़े। उन्होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर के पद से सेवानिवृत्ति ली थी। उन्हें समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था।
विज्ञापन


1994 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे
असीम अरुण का जन्म तीन अक्तूबर 1970 को बदायूं जनपद में हुआ था। उस समय उनके पिता श्रीराम अरुण बदायूं के पुलिस कप्तान थे। इसके बाद वे दो बार प्रदेश के डीजीपी भी रहे। असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मौजूदा समय में असीम अरुण की बहन रश्मि अरुण शमी मध्यप्रदेश में शिक्षा प्रमुख के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के सेंट फ्रांसिंस कॉलेज से शिक्षा शुरू की
खाकी से खादी पहनकर मंत्री बने असीम अरुण ने लखनऊ के सेंट फ्रांसिंस कॉलेज से शिक्षा शुरू की थी। उच्च शिक्षा के लिए वे दिल्ली पहुंचे और यहां सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बीएससी की। इसके अलावा कनाडा से परास्नातक किया है। लंबे समय तक पुलिस सेवा के बाद वीआरएस देकर पहली बार चुनाव जीतें और राज्यमंत्री तक का सफर तय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed