फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Minister Anil Kumar welcome in RLD office in Lucknow.

UP: मंत्री बनने के बाद रालोद कार्यालय पहुंचे विधायक अनिल का भव्य स्वागत, बोले- इसका श्रेय जयंत चौधरी को

Fri, 08 Mar 2024 04:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Mar 2024 04:46 PM IST
सार

रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद मंत्री बने विधायक अनिल कुमार ने पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार जताया और कहा कि रालोद ने उनके समाज को पूरा सम्मान दिया है।

विज्ञापन
UP Minister Anil Kumar welcome in RLD office in Lucknow.
मंत्री अनिल कुमार का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार में मंत्री बने राष्ट्रीय लोक दल के विधायक अनिल कुमार जब शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पहले मुझे विधायक और फिर कैबिनेट मंत्री बनाया। इसका भी श्रेय उनको जाता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम आने वाले समय में पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। पार्टी की चौधरी साहब की नीति के अनुरूप किसान, मजदूर और कामगार को आगे बढ़ाने, युवाओं को रोजगार दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हम विपक्ष में थे तो भी लड़े। आगे भी लड़ते रहेंगे। एनडीए गठबंधन काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। योजनाएं चला रहे हैं। प्रदेश में भी कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो भी जिम्मेदारी देंगे। उस विभाग की योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। मैं एक किसान परिवार से आया हूं। कभी सोचा नहीं था कि यहां तक पहुंचूंगा। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी ने मेरे समाज का भी सम्मान किया है। मैं 10 साल बसपा में भी विधायक रहा हूं। वहां भी दलित समाज उपेक्षित है। हम वंचित रहे हैं। जयंत चौधरी ने पूरा सम्मान दिया है। जो कर्ज चढ़ाया है, उसे उतारने का काम करेंगे। लोकसभा में गठबंधन को 80 सीट की जीत के लिए काम करेंगे।


इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री संगठन त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, मनोज चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता, अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed