फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Minister A K Sharma instructs officers over problems people are facing during rain.

UP News: नगर विकास मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश, जल निकासी का बेहतर प्रबंध करें, फील्ड पर जाएं

Sun, 09 Jul 2023 02:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jul 2023 02:16 PM IST
सार

यूपी के नगर विकास मंत्री ने बारिश के कारण शहरी क्षेत्रों में हो रही समस्याओं पर अफसरों व कर्मचारियों से चर्चा की और सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन सुविधाओं को लेकर कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
UP Minister A K Sharma instructs officers over problems people are facing during rain.
नगर विकास मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात के मौसम में प्रदेश के नगरीय निकायों की जल निकासी, साफ-सफाई, कूड़ा उठान, सुंदरीकरण, सड़क मरम्मत तथा जन सुविधाओं के सुचारु संचालन के कार्यों में कहीं पर भी ढिलाई न बरती जाए। निकाय अधिकारी प्रतिदिन क्षेत्रों में जाकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें और नागरिकों के सामने उत्पन्न समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं। कहीं से भी जन सुविधाओं को लेकर शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने तथा उनके सुझाव पर अमल करने की बात भी कही।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने रविवार को कालिदास मार्ग स्थित आवास से वर्चुअल बैठक कर सभी निकाय अधिकारियों को यह जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात में जलभराव, सड़कों के टूटने, मलेरिया, डेंगू और संचारी रोगों के फैलने की समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए पहले से ही पूर्ण तैयारी एवं सतर्कता आवश्यक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दूसरा चरण: कांग्रेस ने अयोध्या से शुरू किया 'जातीय जनगणना कराओ, ओबीसी आरक्षण बचाओ' सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ गोमतीनगर थाने में तहरीर, विवादित ट्वीट किया था पोस्ट


उन्होंने कहीं पर भी जलभराव न हो इसके लिए जल निकासी हेतु पंपिंग स्टेशनों को चालू हालत में रखने और जहां जरूरी हो अतिरिक्त पंप की व्यवस्था करने को कहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने और वहां पर पानी के निकास की उचित व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने सभी नाले, नालियों को साफ रखने और उनके चोकिंग पॉइंट की भी नियमित निगरानी करने को कहा जिससे पानी की निकासी में कोई रुकावट न पैदा हो।


नगर विकास मंत्री ने बरसात के कारण टूट रही सड़कों और हो रहे गड्ढों की भराई और मरम्मत कार्य को युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात में पानी भरने से सड़कों के टूटने और गड्ढे होने का पता नहीं चलता जिससे अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। सावन का पवित्र महीना भी चल रहा है कांवड लेकर श्रद्धालु चल रहे हैं। उन्हें मार्गों पर किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए कावड़ मार्गों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को भी सीवर और जल आपूर्ति पाइप के लिए की गई खुदाई को शीघ्र पाटने को कहा। नगरों की स्ट्रीट लाइट को व्यवस्थित करे, जिससे लोगों को आने जाने में आसानी हो।

उन्होंने इस समय साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। कूड़ा उठान एवं साफ-सफाई नियमित की जाए जिससे गंदगी और रोगों से लोगों को परेशानी न हो। गंदगी से बरसात में मच्छर जनित बीमारियां मलेरिया, डेंगू, संचारी रोग पनपते हैं। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य एवं मलेरिया विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करें और जलभराव वाले क्षेत्रों, नाले, नालियों में जरूरी दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग कराएं। उन्होंने नगरों के सुशोभन और सुंदरीकरण पर भी ध्यान देने को कहा।


नगर विकास मंत्री ने सभी निकाय अधिकारियों को कहा है कि जन सुविधाओं के सुचारू संचालन के कार्यों में कहीं पर भी ढिलाई न बरती जाए। लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने डी ट्रिपल सी के माध्यम से निकाय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और 1533 पर आई शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

 बैठक में निदेशक नगरी निकाय नितिन बंसल, सभी नगर आयुक्त, नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed