फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Mid Day Meal: Now children will get Gajak, Bajra Laddus or roasted gram once a week, DM gets orders

यूपी मिड डे मील: अब सप्ताह एक दिन बच्चों को मिलेगी गजक, बाजरे का लड्डू या भुना चना, डीएम को मिले आदेश

Mon, 29 Jul 2024 11:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 29 Jul 2024 11:08 PM IST
सार

UP Mid Day Meal:  यूपी के प्राथमिक स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील को थोड़ा और बेहतर किया जा रहा है। अब हर  बृहस्पतिवार को खाने में एक नई डिश जोड़ी गई है। 

विज्ञापन
UP Mid Day Meal: Now children will get Gajak, Bajra Laddus or roasted gram once a week, DM gets orders
प्राइमरी स्कूलों में मिड डे मील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे-मील योजना के तहत बच्चों को पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाने के लिए हर बृहस्पतिवार को चिक्की, गजक, बाजरे का लड्डू या भुना हुआ चना दिया जाएगा। यह व्यवस्था नवंबर से मार्च 2025 तक होगी और इसके लिए प्रति बच्चा पांच रुपये की लिमिट जारी की गई है।

विज्ञापन


मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से सभी जिलाधिकारी को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि पीएम पोषण योजना के तहत कुल बजट का पांच फीसदी फंड का प्रयोग फ्लैक्सी फंड के तहत किए जाने की व्यवस्था है। इसके तहत इस सत्र में हर सप्ताह में एक दिन पांच रुपये प्रति छात्र प्रति दिन की दर से सप्लीमेट्री न्यूट्रीशन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत स्थानीय उपलब्धता के अनुसार मूंगफली की चिक्की, गुड-तिल-मूंगफली की गजक, बाजरे का लड्डू या भुना चना हर छात्र को कम से कम 50 ग्राम दिया जाएगा। जिला स्तर पर डीएम इसका निर्धारण करेंगे। उन्होंने इस व्यवस्था को नियमानुसार लागू करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed