फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Meteorological Department Makes Major Revelation Regarding the Heat; This Disturbance Has Changed Everythi

UP: मौसम विभाग का गर्मी को लेकर बड़ा खुलासा, इस विक्षोभ ने सबकुछ बदला दिया; 21 जिलों में आंधी का अलर्ट

Thu, 04 Jun 2026 09:20 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 04 Jun 2026 09:20 PM IST
सार

प्रदेश में सक्रिय हुए हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 21 जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है और कई जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा।

विज्ञापन
UP: Meteorological Department Makes Major Revelation Regarding the Heat; This Disturbance Has Changed Everythi
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजााला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसके असर से पूर्वी और पश्चिमी संभागों के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं मध्यम तो कही हल्की बारिश हुई। गोरखपुर में सर्वाधिक 21.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं बाराबंकी, सीतापुर, प्रयागराज, मेरठ, अलीगढ आदि में हल्की बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन


इस कमजोर विक्षोभ के असर से प्रदेश भर में तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 42 जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदे पड़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


बांदा 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी में 42 डिग्री, झांसी में 41.9 डिग्री और बहराइच में 40.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार नए विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल नहीं है।

इन जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed