फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Medical colleges are going to be opened in these three districts of the state, the proposal will be passed

यूपी: प्रदेश के इन तीन जिलों में खुलने जा रहे हैं नए मेडिकल कॉलेज, जल्द ही कैबिनेट से पास होगा प्रस्ताव

Sun, 29 Sep 2024 08:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Sep 2024 08:53 AM IST
सार

Medical College in UP: यूपी में एमबीबीएस की सीटें लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में तीन और मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी हो रही है। ये तीन नए कॉलेज बागपत, हाथरस और कासगंज होंगे। 

विज्ञापन
UP: Medical colleges are going to be opened in these three districts of the state, the proposal will be passed
MBBS SEAT IN UP - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में जल्द ही तीन नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। ये कॉलेज बागपत, हाथरस और कासगंज में खोले जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। अगली कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक किंजल सिंह ने बताया कि पीपीपी मोड के वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) स्कीम के तहत बागपत, हाथरस और कासगंज में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी तरह अमेठी में स्वशासी कॉलेज का निर्माण कार्य 34 फीसदी पूरा हो गया है। 

विज्ञापन


मऊ में पीपीपी मॉडल पर कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का निर्माण कार्य चल रहा है। इन दोनों कॉलेजों के लिए वर्ष 2025- 26 में 100 सीटों के लिए आवेदन किया जाएगा। इसी तरह सत्र 2024-25 में बिजनौर, कुशीनगर, सुल्तानपुर, गोंडा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, चंदौली, बुलंदशहर, पीलीभीत, औरैया, कानपुर देहात और कौशांबी में स्वशासी मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं। यहां की 15 प्रतिशत सीटों को ऑल इंडिया कोटे से और 85 प्रतिशत सीटें पहले चक्र की काउंसिलिंग से आवंटित की गई है। सोनभद्र के मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के समक्ष द्वितीय अपील भेजी गई है।
विज्ञापन


साढ़े सात वर्ष में 108 फीसदी बढ़ीं एमबीबीएस की सीटें
प्रदेश में साढ़े सात वर्ष में एमबीबीएस की सीटों में 108 प्रतिशत तो पीजी की सीटों में 181 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। वर्ष 2016-2017 में कुल 39 मेडिकल कॉलेज थे। इनमें 14 सरकारी और 25 निजी कॉलेज शामिल थे। अब प्रदेश में कुल 78 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इनमें 43 सरकारी और 35 निजी मेडिकल कॉलेज हैं। वर्ष 2016-2017 में प्रदेश में एमबीबीएस की कुल सीटें 5,390 थी। इनमें एमबीबीएस की 1,840 सीटें सरकारी और 3550 सीटें प्राइवेट थीं। वर्ष 2024-25 में कुल सीटें 11,200 हैं। इनमें 5150 सरकारी और 6050 निजी कॉलेजों में हैं। पीजी की वर्ष 2016-17 में 1,344 सीटें थी, वर्ष 2024-25 में 3,781 हो गई हैं। इनमें 1,759 सरकारी और 2022 निजी कॉलेज में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed