फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati celebrates 70th birthday, says Brahmins shouldn't eat anyone's chokha-baati, we will give them re

मायावती का 70वां जन्मदिन: कहा- ब्राह्मणों को चोखा-बाटी नहीं सम्मान चाहिए, हमारी सरकार में मिलेगा उन्हें सम्मान

Thu, 15 Jan 2026 07:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Jan 2026 07:45 PM IST
सार

Mayawati birthday: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपना 70वां जन्मदिन लखनऊ में मनाया। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा सहित बाकी पार्टियों पर हमला किया। 

विज्ञापन
UP: Mayawati celebrates 70th birthday, says Brahmins shouldn't eat anyone's chokha-baati, we will give them re
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने 70वें जन्मदिन के अवसर पर कहा कि ब्राह्मण समाज को किसी का बाटी-चोखा आदि नहीं चाहिए। वे किसी से डरने वाले भी नहीं हैं। उन्हें सम्मान, प्रतिनिधित्व तथा रोजागार के साधन चाहिए। उन पर कोई जुल्म नहीं होना चाहिए। ब्राह्मण समाज की यह चाहत बसपा सरकार में ही पूरी हुई थी। अगली बार बसपा सरकार बनने पर ब्राह्मण, क्षत्रिय व वैश्य समाज आदि के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने बीते माह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा, सपा व कांग्रेस के ब्राह्मण समाज के विधायकों तथा मंत्रियों के जुटने के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने पिछले चुनावों में टिकट देने व सरकार बनने पर अन्य वर्गों की तरह ब्राह्मण समाज को भी उचित भागीदारी दी थी। कोई अन्याय नहीं होने दिया था। अब ब्राह्मण समाज को कांग्रेस, भाजपा व सपा आदि पार्टियों के बहकावे में नहीं आना है। हमारी पार्टी की सरकारों ने हमेशा सर्वसमाज के हितों का ध्यान रखा। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पुस्तक 'मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा' के 21वें संस्करण का विमोचन भी किया। इस दौरान अचानक हॉल में लगी एलईडी लाइट में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से प्रेस वार्ता को रोकना पड़ गया और सुरक्षाकर्मी मायावती को सुरक्षित बाहर ले गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चुनाव अकेले ही लड़ेगी बसपा 

मायावती ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वर्तमान में सभी समाज दुखी हैं और वह बसपा की सरकार चाह रहे हैं। इस बार गुमराह नहीं होना है। ईवीएम में धांधली और बेइमानी की चर्चा है। ये व्यवस्था कभी भी खत्म हो सकती है। एसआईआर की काफी शिकायतें है। इससे हमें सजग रहना होगा। गठबंधन से बसपा को नुकसान होता है। खासकर अपर कास्ट का वोट जातिवादी पार्टियों को मिलता है। तभी सारी पार्टियां हमसे गठबंधन चाहती हैं। भविष्य में बसपा सभी चुनाव अकेले लड़ेगी। आगे जब अपर कास्ट का वोट हमें मिलने का भरोसा हो जाएगा, तब गठबंधन करेंगे लेकिन इसमें अभी बरसों लगेंगे। 




शार्ट सर्किट होने से रोकी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस
मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शार्ट सर्किट से हाल में अफरातफरी मच गई। इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक दी गई और सुरक्षाकर्मी बसपा सुप्रीमो को बाहर लेकर चले गए।

स्टेट गेस्ट हाउस कांड का किया जिक्र

बसपा सुप्रीमो ने स्टेट गेस्ट हाउस कांड का जिक्र कर सपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2 जून 1995 को लखनऊ के सरकारी गेस्ट हाऊस में मेरे ठहरने के दौरान सरकारी मशीनरी की मदद से सपा के कई हजार गुंडों व बदमाशों ने मुझ पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया था। सपा के शासनकाल में गुंडों, बदमाशों, माफिया व भ्रष्ट लोगों का ही राज चलता है। इनके खुद के समाज को छोड़कर अन्य सभी वर्गों का शोषण होता रहा है। दलित वर्ग का तो सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ।

किसी धार्मिक स्थल को नहीं पहुंचाई छति

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि हमारी सरकार ने किसी के भी मंदिर, मस्जिद व चर्च आदि को भी कोई क्षति नही पहुंचने दी थी। दलितों, पिछड़ों, मुस्लिम व अल्पसंख्यक समाज के हितों का विशेष ध्यान रखा था। किसी के साथ पक्षपात नहीं होने दिया था। पिछड़े वर्गों में यादव समाज के हितों का भी ध्यान रखा था और आगे भी रखेंगे। विरोधी पार्टियों की सरकारों की तरह बसपा सरकार में कोई भी दंगा-फसाद आदि नहीं होने दिया था। आरोप लगाया कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था सपा की सरकार की तरह काफी बिगड़ी हुई है। सरकार को बिना पक्षपात के सख्ती करने की जरूरत है।

ईवीएम में धांधली, एसआईआर की शिकायतें

उन्होंने कहा कि बसपा यह सोचकर सभी चुनाव पूरी तैयारी से लड़ती है कि पता नहीं कब ईवीएम में धांधली का सिस्टम फेल हो जाए और सही रिजल्ट आ जाए। पूरे देश में ईवीएम के विरोध में आवाजें उठ रही हैं। ऐसे में यह व्यवस्था कभी भी खत्म की जा सकती है और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जा सकते हैं। ऐसा कई देशों में भी हो चुका है। वहीं वर्तमान में जारी एसआईआर कार्य को लेकर भी गंभीर शिकायतें आ रही हैं। फिर भी इसमें अपनी पार्टी के लोगों को सजग रहना है और समय से यह कार्य पूरा करना है।

फिलहाल किसी से गठबंधन नहीं
मायावती ने साफ किया कि वह फिलहाल किसी से गठबंधन नहीं करेंगी क्योंकि इससे बसपा को दूसरे दल का वोट नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि आगे जब हमें भरोसा हो जाएगा कि गठबंधन वाली पार्टी के अपरकास्ट समाज का वोट बसपा को मिलेगा, तब मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि इसमें अभी कई साल लगेंगे। उन्होंने दावा किया कि बसपा ने अपरकास्ट समाज के जिन लोगों की जातिवादी मानसिकता को बदला है, उनका वोट बिना गठबंधन के हमें मिलता है। इस बार भी पहले से कहीं ज्यादा यह वोट बसपा को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed