{"_id":"5fd8e00fa82644b452cb8b1f5ac63cb6","slug":"up-may-face-high-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 मई के बाद यूपी में दंगों के आसार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 मई के बाद यूपी में दंगों के आसार!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 May 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सूबे में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने के अंदेशे के मद्देनजर चौकसी को लेकर कवायद जारी है।
विज्ञापन
आला अफसर बुधवार को योजना भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जिलों के अधिकारियों को अलर्ट करने के साथ ही उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देंगे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्त, डीजीपी एएल बनर्जी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने कहा कि मुख्य सचिव जावेद उस्मानी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हो सकते हैं।
डीजीपी मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि राज्य खुफिया विभाग के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने भी अंदेशा जताया है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यूपी के कई जिलों में संवेदनशीलता बढ़ने से हालात तनावपूर्ण हो सकते हैं।
इसके मद्देनजर प्रमुख सचिव गृह ने कुछ दिनों पहले भी आईजी, डीआईजी व जिलों के कप्तानों को पत्र भेजकर चौकसी बरतने की ताकीद की थी।
अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मातहत अफसरों को हालात की गंभीरता समझाने के साथ ही की जाने वाली तैयारियों के बारे में बताया जाएगा।
अफसरों से पूर्व में जारी निर्देशों के संदर्भ में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी भी ली जाएगी।