फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Master data bank will be ready to stop GST theft

यूपी : जीएसटी चोरी रोकने के लिए तैयार होगा मास्टर डाटा बैंक

Thu, 27 May 2021 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 May 2021 09:42 PM IST
सार

बड़े व्यापारियों द्वारा दाखिल किए जाने वाले रिटर्न का प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए उनका मास्टर डाटा बैंक तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Master data bank will be ready to stop GST theft
जीएसटी - फोटो : pixabay

विस्तार

वाणिज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी रोकने और राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत बड़े व्यापारियों द्वारा दाखिल किए जाने वाले रिटर्न का प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए उनका मास्टर डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। इसमें पांच करोड़ से ज्यादा सलाना टर्नओवर वाले व्यापारियों को रखा जाएगा। इस डाटा के आधार पर बड़े व्यापारियों द्वारा दाखिल रिटर्न की स्क्रूटनी, निगरानी, टैक्स ऑडिट और जांच करने में आसानी होगी। 

विज्ञापन

      
वाणिज्य कर आयुक्त मिनिस्ती एस ने इस संबंध में सभी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1, कार्यपालक व कॉर्पोरेट सर्किल के ज्वाइंट कमिश्नर, डिप्टी व असिस्टेंट कमिश्नर और वाणिज्य कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें सभी को अपने कार्यक्षेत्र के बड़े करदाताओं को चिह्नित करते हुए उनका तत्काल मास्टर डाटा बैंक बनाने का निर्देश दिया गया है। विभाग का मानना है कि जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक बड़े करदाताओं का कोई मास्टर डेटा बैंक नहीं बन पाया है। इसलिए बड़े मामलों में होने वाली कर चोरी की प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed