फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : Many districts are in the grip of heatwave, yellow alert even today

UP : कई जिले लू की चपेट में, आज भी यलो अलर्ट, प्रयागराज में पारा 44 के पार, अनेक जिलों में स्कूल का समय बदला

Wed, 19 Apr 2023 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 01:43 AM IST
सार

मंगलवार को कानपुर, गोरखपुर, रायबरेली, शाहजहांपुर और आगरा में लू का असर मौसम विभाग ने दर्ज किया है। वहीं प्रयागराज में अधिकतम पारा सर्वाधिक 44.6 डिग्री दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने बुधवार को भी कई जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
UP : Many districts are in the grip of heatwave, yellow alert even today
बढ़ते पारे के चलते गर्मी से परेशान महिला और बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में भी गर्मी की तल्खी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कानपुर, गोरखपुर, रायबरेली, शाहजहांपुर और आगरा में लू का असर मौसम विभाग ने दर्ज किया है। वहीं प्रयागराज में अधिकतम पारा सर्वाधिक 44.6 डिग्री दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने बुधवार को भी कई जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूल का समय बदल दिया गया है। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर में पारा 43 डिग्री, गोरखपुर में 42.6, रायबरेली में 43.6शाहजहांपुर में 41.5 और आगरा में 43.4 डिग्री सेल्स्यिस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान।
विज्ञापन


आज इन जिलों के लिए लू की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जालौन, हमीरपुर और झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के चलते कई जिलों में स्कूल का समय बदला
प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी में अन्य लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे ज्यादा ही परेशान हैं। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अपने स्तर से स्कूल के समय में बदलाव शुरू किया है। किंतु अलग-अलग जिले में अलग-अलग समय होता जा रहा है। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर राज्य स्तर से कोई एक समान समय तय न किए जाने से बच्चे, अभिभावक व शिक्षक सभी परेशान हैं।

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। शासन की ओर से स्कूलों के लिए सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का समय तय है। सुबह तो बच्चों को स्कूल आने में दिक्कत नहीं होती, लेकिन सुबह 11-12 बजे के बाद से ही गर्म हवा के थपेड़े चलने लगते हैं। ऐसे में दोपहर एक-दो बजे बच्चों को स्कूल से वापस लौटने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह फसलों की कटाई को ध्यान में रखते हुए दिन में विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। 

इसकी वजह से भी स्कूलों में बच्चों को पसीना बहाते हुए या खुले में पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इसमें भी उन्हें गर्म हवा के थपेड़े सहने पड़ रहे हैं। इसे लेकर जब अभिभावकों व शिक्षकों ने दबाव बनाना शुरू किया तो अलग-अलग जिलों में बीएसए ने अपने स्तर से स्कूलों के समय में संशोधन करना शुरू कर दिया है। हालांकि यह भी बच्चों को राहत नहीं दे पा रहा है। अभिभावकों व शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि शासन स्तर पर स्कूलों का समय निर्धारित किया जाए। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल का समय इस तरह तय किया जाए कि बच्चे 12 बजे के पहले घर आ जाएं।


जिलों में अलग-अलग समय निर्धारित
वाराणसी में सुबह 07 से 11.30 बजे तक, बाराबंकी में कक्षा एक से आठ के सभी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक, मऊ में सुबह 07 से दोपहर 12 बजे तक, लखीमपुर खीरी में सुबह 7.30 से दोपहर 01 बजे तक, आजमगढ़ में सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक। जौनपुर में सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, प्रयागराज में सुबह 07 से दोपहर 12 बजे तक। अंबेडकर नगर में सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed