फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Manish Dixit appointed as the command of BJP media team, Priyank Pandey, Himanshu Dubey appointed as co-incharge

यूपी : मनीष दीक्षित को भाजपा मीडिया टीम की कमान, प्रियंक पांडेय, हिमांशु दुबे सह-प्रभारी नियुक्त 

Sun, 20 Jun 2021 09:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Jun 2021 09:16 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को मीडिया टीम घोषित कर हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, हीरो वाजपेयी, समीर सिंह सहित 15 प्रवक्ता नियुक्त किए।

विज्ञापन
UP: Manish Dixit appointed as the command of BJP media team, Priyank Pandey, Himanshu Dubey appointed as co-incharge
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित को लगातार दूसरी बार मीडिया टीम की कमान सौंपी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को मीडिया टीम घोषित कर हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, हीरो वाजपेयी, समीर सिंह सहित 15 प्रवक्ता नियुक्त किए।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने सुल्तानपुर के प्रियंक पांडेय, झांसी के हिमांशु दुबे, रायबरेली के अभय सिंह और वाराणसी के धर्मेंद्र राय को सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, हीरो वाजपेयी, समीर सिंह, मनीष शुक्ला, आलोक अवस्थी, अशोक पांडेय, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, प्रशांत वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनंद दुबे, साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा, महामेधा नागर और अनिला सिंह को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। पिछली बार 11 प्रदेश प्रवक्ता थे, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ाकर 15 की गई है। इनमें तीन महिलाओं को भी प्रवक्ता बनाया है।
विज्ञापन

 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक शुरुआत करने वाले मनीष दीक्षित दो बार भाजपा के सह-मीडिया प्रभारी रहे हैं। 2017 में भाजपा मीडिया संपर्क विभाग के प्रमुख थे। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया था। 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फिर मनीष को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed