यूपी: लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या; लिखा- मुझे धोखा मिला
लखनऊ में पति ने अफसर पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। गुरुवार दोपहर वह कार से ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार दोपहर उसने ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मार दी। मृतक बहन का नाम शीबा बाजपेई है। वहीं, पुलिस को मानस के घर से एक तमंचा और दो पिस्टल मिली है। साथ ही घर से मिले मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।
आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जिस बैंक अफसर की हत्या हुई, उसका नाम दिव्या मिश्रा है। वह ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी।
#WATCH | Uttar Pradesh | Woman bank employee shot dead by her husband in Lucknow's Gomti Nagar, says ADCP Amol Murkut.
विज्ञापन विज्ञापन
Police officials, along with the Crime Branch, are present at the crime scene.
The murder took place in front of the ICICI Bank in Vivek Khand, within the… pic.twitter.com/7o1YYRrEWa
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 20, 2026
दुकान के मालिक बोले- मानस पसीने से भीगे थे
मानस का घर हुसड़िया चौराहे के पास किराए पर है। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां आए। वह पसीने से भीगे हुए थे। अंदर जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई। मानस की बहन भी उनके साथ रहती थी। इसके बाद पता चला कि मानस ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।लवकुश ने बताया कि उसे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। मानस के माता-पिता नहीं हैं और वह SBI बैंक में काम करता था।
वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया
वह पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।
वहीं, आईजी लखनऊ अपर्णा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के बाहर मानस मिश्रा ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी बहन को गोली मार दी और उसके बाद सुसाइड कर ली।