फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Maha Panchayat of electricity tomorrow in protest against privatization, massive mass movement will be an

यूपी: निजीकरण के विरोध में बिजली की महापंचायत आज, व्यापक जनआंदोलन का होगा एलान; भ्रष्टाचार का होगा खुलासा

Sun, 22 Jun 2025 07:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Jun 2025 07:48 AM IST
सार

Electricity in UP: यूपी में निजीकरण के विरोध में 22 जून को बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा महापंचायत का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री भी बुलाए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Maha Panchayat of electricity tomorrow in protest against privatization, massive mass movement will be an
यूपी में बिजली व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में 22 जून को लखनऊ में बिजली महापंचायत होगी। इसमें देश की प्रमुख ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मंच के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बिजली महापंचायत दोपहर 12 बजे आशियाना के डॉ. राम मनोहर लॉ यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में होगी।

विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बिजली महापंचायत में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नरेन्द्र भूषण, पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल और प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को विशेष तौर पर निमंत्रण भेजा गया है। पंचायत में निजीकरण के पीछे हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


महापंचायत में उपभोक्ता मंचों के प्रतिनिधि, किसान, मजदूर, शिक्षक, व्यवसायी, वकील, बुद्धिजीवी और आमजन शामिल होंगे। महापंचायत में बिजली के निजीकरण के विरोध में व्यापक जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया जायेगा। निजीकरण के विरोध में चलने वाले आंदोलन में किसानों, मजदूरों और आम उपभोक्ताओं की भागीदारी किस प्रकार सुनिश्चित की जाएगी, इसकी भी रणनीति बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रहेगी भागीदारी

विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्र, संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन पाल, ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल पी रत्नाकर राव, ऑल इंडिया पॉवर डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष आरके त्रिवेदी के अतिरिक्त राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों, बैंक कर्मचारियों, राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों के प्रतिनिधि भी महापंचायत को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed