{"_id":"625db801b49cc400056c2781","slug":"up-lunch-will-be-held-in-government-offices-from-one-to-one-and-a-half-o-clock-chief-secretary-said-do-not-take-more-time-than-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सरकारी दफ्तरों में एक से डेढ़ बजे तक ही होगा लंच, मुख्य सचिव ने कहा, इससे ज्यादा समय न लें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सरकारी दफ्तरों में एक से डेढ़ बजे तक ही होगा लंच, मुख्य सचिव ने कहा, इससे ज्यादा समय न लें
Tue, 19 Apr 2022 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:42 AM IST
सार
दरअसल, कर्मचारी व अधिकारी दोपहर के भोजन में काफी समय लगा रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती करने की बात कही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी दफ्तरों में दोपहर के भोजन के लिए एक से डेढ़ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इससे अधिक समय लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कर्मचारी व अधिकारी दोपहर के भोजन में काफी समय लगा रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती करने की बात कही थी। मुख्य सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि कार्यालय का समय सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक है। बीच में आधे घंटे यानी दोपहर एक से डेढ़ बजे भोजनावकाश है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खासतौर पर पांच और छह दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में इस आदेश का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है। इस स्थिति को सुधारें। जो अधिकारी कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं या मध्याह्न भोजन के लिए लंबी अवधि तक कार्यालय से बाहर चले जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन