फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow to get 'Naval Gallantry Park'; Defence Minister Rajnath Singh and CM Yogi to inaugurate it.

UP: 'नौसेना शौर्य वाटिका' का लोकार्पण, राजनाथ सिंह ने सीएम योगी की तारीफ की, बोले- अच्छे से प्रदेश को संभाला

Sat, 30 May 2026 02:56 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 30 May 2026 02:56 PM IST
सार

लखनऊ में भारतीय नौसेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम में Rajnath Singh और Yogi Adityanath शामिल होंगे। सीजी सिटी में विकसित इस परियोजना का मुख्य आकर्षण रिटायर्ड युद्धपोत INS Gomati होगा, जिसे पर्यटन और सैन्य विरासत के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

विज्ञापन
UP: Lucknow to get 'Naval Gallantry Park'; Defence Minister Rajnath Singh and CM Yogi to inaugurate it.
नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का आज भव्य लोकार्पण हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी इस परियोजना का उद्घाटन किया। भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और तकनीकी क्षमता को समर्पित यह वाटिका सीजी सिटी में विकसित की गई है। यहां स्थापित रिटायर्ड युद्धपोत INS गोमती पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा। 

विज्ञापन




यह वाटिका इकाना क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर-5 के पास विकसित की गई है। लगभग ₹19 करोड़ की लागत से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में तैयार यह वाटिका भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक तकनीकी क्षमता को समर्पित की गई है। वाटिका का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय नौसेना का सेवानिवृत्त युद्धपोत INS गोमती है। यह युद्धपोत 28 मई 2022 को नौसेना सेवा से सेवानिवृत्त हुआ था। 
विज्ञापन

सीएम योगी बोले- 2017 से पहले पेशेवर माफिया विकास में रोड़ा बनते थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लखनऊ अब देश की विरासत, परंपरा और गौरव का एक स्थान बन गया है, जहां आने वाला कोई भी व्यक्ति इन सबको एक जगह देख सकता है। आकाश की ऊंचाइयों को छूने के लिए विराट सोच चाहिए। सुरक्षा का मजबूत माहौल ही विकास की गारंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन




2017 से पहले यूपी में पेशेवर माफिया विकास में रोड़ा बनते थे। देश के लिए खतरा पैदा करने वाले के साथ अहिंसा नहीं, उसी भाषा में जवाब देना होगा, जिसके लिए भारतीय सेना निरंतर कार्यरत है। उन्होंने सेना से जुड़े किसी भी प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार करने का आश्वासन भी दिया।

ब्रजेश पाठक बोले- अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, यूपी की राजधानी लखनऊ हमेशा शौर्य का केंद्र है। यहां के लोगों ने 1857 की क्रांति में लोहा लिया और अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया। लखनऊ में ट्रेन एक्शन, कारगिल शहीद और अन्य वीरों की यात्रा लखनऊ की धरती को महान बनाई।

केशव मौर्य बोले-कुंभ मेले के दौरान नौसेना की प्रदर्शनी लगाई जाए

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- प्रयागराज में कुंभ-महाकुंभ मेले के दौरान पूरे देश ही नहीं, विश्व के लोग आते हैं। उस दौरान वहां पर नौसेना की प्रदर्शनी लगाई जाए। इससे लोग हमारी नौसेना की शक्ति को नजदीक से जान सकेंगे। हमारे ब्रह्मोस की शक्ति का पता पाकिस्तान वालों को चल चुका है। हमने ऑपरेशन सिंदूर में उनके यहां ब्रह्मोस भेज दिया था।

रक्षामंत्री बोले- यूपी वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया के लिए जाना जाता था

राजनाथ सिंह ने कहा, यूपी वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया के नाम से जाना जाता था। अब यूपी बदल चुका है। सीएम योगी की कोई सानी नहीं। उन्होंने यहां के बिगड़े हुए लॉ एंड ऑर्डर को जिस तरह से संभाला, वह काबिले तारीफ है। सीएम योगी ने यूपी की छवि को वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के रूप में पेश की। पहले यहां आने से इन्वेस्टर्स डरते थे। 



नौसेना शौर्य वाटिका में लगाए गए सारे युद्धपोत और हथियार एकदम ओरिजिनल हैं। यह पार्क कोई साधारण पार्क स्थल नहीं है। यह हमारे लिए प्रेरणा है। रिकॉर्ड समय में इस वाटिका को तैयार कराने के लिए सीएम योगी का मैं धन्यवाद करता हूं। नौसेना शौर्य वाटिका का लखनऊ का क्या संबंध है- इसका जवाब इतिहास और भगोल में छिपा हुआ है। लखनऊ में गोमती नदी के नाम आईएनएस गोमती युद्ध पोत हमारी नौसेना में जहाज मौजूद है। गोमती नदी के नाम पर हमारे लखनऊ का छत्तर मंजिल से संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed