फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow-Meerut Vande Bharat train expanded, now this train will run till Varanasi, schedule released

यूपी: लखनऊ-मेरठ वंदे भारत ट्रेन का हुआ विस्तार, अब वाराणसी तक चलेगी यह गाड़ी, जारी हुआ शेड्यूल

Thu, 19 Dec 2024 07:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Dec 2024 07:49 AM IST
सार

Lucknow-Meerut Vande Bharat: लखनऊ-मेरठ वंदे भारत ट्रेन का विस्तार कर दिया गया है। अब यह ट्रेन अयोध्या के रास्ते वाराणसी तक जाएगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
UP: Lucknow-Meerut Vande Bharat train expanded, now this train will run till Varanasi, schedule released
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस वाया अयोध्या होकर वाराणसी तक चलेगी। रेलवे ने ट्रेन का टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। चलने की तारीख की जल्द घोषणा की जाएगी। वंदे भारत का वाराणसी तक विस्तार होने से मेरठ समेत अन्य जनपद के यात्रियों को अयोध्या और वाराणसी दोनों तीर्थ स्थलों तक सीधी ट्रेन मिल गई है। इसके चलने से श्रद्धालुओं के साथ व्यापारियों, कारोबारियों और उद्यमियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


इसी साल 31 अगस्त को मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था। मेरठ के निवासी इस ट्रेन को वाराणसी तक चलाने की मांग कर रहे थे। अयोध्या के लिए भी ट्रेन की मांग की जा रही है। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस ट्रेन को वाया अयोध्या होकर वाराणसी तक चलाने की मांग की थी। मेरठ-लखनऊ के बीच ट्रेन को यात्री भी कम मिल रहे हैं। इन सबको देखते हुए रेलवे ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को रेलवे ने वाया अयोध्या होकर वाराणसी तक चलाने की घोषणा कर दी है। रेलवे ने समय सारणी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


12 घंटे में पहुंचेगी वाराणसी
वंदे भारत एक्सप्रेस 12 घंटे में मेरठ से वाराणसी पहुंचेगी। मेरठ से सुबह साढ़े छह बजे चलकर ट्रेन शाम छह बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसी प्रकार वाराणसी से सुबह नौ बजे चलकर रात नौ बजे मेरठ आएगी। दूरी अधिक होने के कारण इस ट्रेन के दो रैक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से हो रही थी मांग 
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार वाया अयोध्या होकर वाराणसी तक किया गया है। काफी मांग इसकी हो रही थी। टाइम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसके चलने की घोषणा की जाएगी। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

समय सारणी हुई जारी

22490 मेरठ सिटी-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
मेरठ सिटी सुबह - 6:35 बजे
मुरादाबाद -8:35/8:40 बजे
बरेली 9:56/9:58 बजे
लखनऊ-दोपहर 1:45 बजे/1:55 बजे
अयोध्या- शाम 3:53/3:55 बजे
वाराणसी- शाम 6:25 बजे

22489 वाराणसी -मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस
वाराणसी- सुबह 9:10 बजे
अयोध्या- सुबह 11:40 बजे/11:42 बजे
लखनऊ- दोपहर 1:40 बजे/1:50 बजे
बरेली-शाम 5:15/1:17 बजे
मुरादाबाद- शाम 6:50/6:55 बजे
मेरठ सिटी रात -09:05 बजे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed