फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Low pressure monsoon formed in the Bay of Bengal will cause heavy rains in these districts, Meteorological

UP: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का मानसून कराएगा इन जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mon, 14 Jul 2025 07:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Jul 2025 07:38 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसूनी बरसात जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्नदाब के प्रभाव से दो दिन अच्छी बरसात होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
UP: Low pressure monsoon formed in the Bay of Bengal will cause heavy rains in these districts, Meteorological
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक मानसूनी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश के विंध्य क्षेत्र और पूर्वी तराई के इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली। बलिया, वाराणसी, मिर्जापुर, बहराइच, अयोध्या, भदोही, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, रामपुर, शाहजहांपुर में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्नदाब के प्रभाव से  अगले दो दिन प्रदेश के विंध्य क्षेत्र और पूर्वी-तराई में कल से दो दिन भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


मंगलवार के लिए मैासम विभाग ने  15 जिलों में भारी बारिश और 34 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को तराई से शुरू हो कर दक्षिणी और विंध्य क्षेत्र में अगले दो दिन भारी मानसूनी बारिश शुरू होने के संकेत हैं।इस दौरान प्रदेश बाकी हिस्सों में भी  बादलों की आवाजाही और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन

यहां है भारी बारिश की  संभावना

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, महोबा, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed