फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 INDIA Alliance Parties List and Political Equation for Lok Sabha Seats

UP: यूपी में ‘इंडिया’ मतलब सपा-कांग्रेस... गठबंधन से छिटक रहे हैं एक के बाद एक दल, बढ़ा सकते हैं मुश्किलें

Mon, 01 Apr 2024 02:41 PM IST
शाहरुख खान चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Apr 2024 02:41 PM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में सिर्फ ‘इंडिया’ में सपा और कांग्रेस रह गए हैं। गठबंधन से एक के बाद एक दल छिटक रहे हैं। ऐसे में ये दल मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 INDIA Alliance Parties List and Political Equation for Lok Sabha Seats
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस वक्त इंडिया गठबंधन की दिल्ली में रैली हो रही थी और पूरे देश में विपक्षी एकजुटता का संदेश दिया जा रहा था, उसी वक्त उत्तर प्रदेश में गठबंधन के दो धड़ों ने अलग होने का एलान कर दिया। इनमें पीडीए का नारा बुलंद करने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी उम्मीदवारी घोषित की, तो सपा विधायक पल्लवी पटेल ने पिछड़ा, दलित, मुसलमान (पीडीएम) न्याय मोर्चा का एलान कर दिया। 
विज्ञापन


ऐसे में अब प्रदेश में इंडिया गठबंधन का मतलब सिर्फ सपा और कांग्रेस ही रह गई है। हालांकि कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस से जुड़ने वाले पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी को गठबंधन के तहत भदोही सीट दी गई है।
विज्ञापन


यूपी में मुख्य विपक्षी दल सपा के साथ विभिन्न दल एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का भले ही खूब प्रयास किए, लेकिन चंद दिनों के बाद ही उनमें बिखराव होने लगा। सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली व वाराणसी सहित 17 सीटें दीं। इस बीच सपा के सिंबल पर विधायक बनीं अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने तेवर दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने सपा पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की अनदेखी का आरोप लगाया। उनकी पार्टी ने फूलपुर, मिर्जापुर, कौशांबी से प्रत्याशी उतारने की घोषणा भी की। अब रविवार को पल्लवी पटेल ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ मंच साझा किया और पीडीएम न्याय मोर्चा का एलान कर दिया।
 

पल्लवी के इस कदम के सियासी मायने हैं। वह पिछड़ा, दलित और मुसलमानों की एकजुटता के जरिये नया मोर्चा तैयार करने की ख्वाहिशमंद हैं। इसमें ओवैसी उनके साथ हैं। यह कवायद कितना करिश्मा दिखाएगा, यह तो वक्त बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि विभिन्न दलों के छिटकने से इंडिया गठबंधन की सियासी धार अब कुंद हो सकती है। 

 

पल्लवी के इस कदम पर सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी सवाल उठाते हैं। कहते हैं कि पल्लवी पटेल सपा की विधायक हैं। उन्हें अलग मोर्चा बनाने से पहले नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

 

स्वामी प्रसाद मौर्य, डॉ. संजय चौहान और चंद्रशेखर बने प्रत्याशी
अखिलेश के साथ पीडीए की वकालत करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बनाई और रविवार को कुशीनगर से खुद चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। सपा गठबंधन में शामिल रहे जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान को उम्मीद थी कि गठबंधन के तहत वह घोसी से मैदान में उतरेंगे, लेकिन सपा ने राजीव राय को प्रत्याशी बना दिया।

उन्होंने 30 लोकसभा सीट पर लड़ने का एलान किया और अब तक 14 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। इसी तरह पीडीए का नारा देने वाले आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने नगीना से नामांकन कर दिया है। महान दल चुनाव मैदान में नहीं है। दल के अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने सपा-बसपा को समर्थन देने और कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवार का विरोध करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed