{"_id":"5f09a3858ebc3e638045fa0b","slug":"up-lockdown-ambulance-services-affected-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : लॉकडाउन में प्रभावित रही एंबुलेंस सेवाएं, पैदल जाने को मजूबर हुए मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : लॉकडाउन में प्रभावित रही एंबुलेंस सेवाएं, पैदल जाने को मजूबर हुए मरीज
Sat, 11 Jul 2020 05:03 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
नवजात बच्चे को पैदल ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में दो दिन के लिए एक बार फिर लॉकडाउन लागू किया गया है। शुक्रवार की रात 10 बजे से लागू हुई पाबंदियां सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेंगी।
विज्ञापन
दो दिन के लॉकडाउन में पुलिस को सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार की सुबह से इसका असर दिखाई दे रहा है। बाजारों में सन्नाटा पसरा है। सड़कें सूनसान हैं। पुलिस बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ चेकिंग चलाकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
लखनऊ में भी इसका असर देखने को मिला। यहां लोगों को लॉकडाउन के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लॉकडाउन में एम्बुलेंस सेवाएं भी ठप ही रही। जिस कारण झलकारी बाई अस्पताल से छुट्टी के बाद काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं मिलने पर महिला, नवजात शिशु और परिजनों को अस्पाताल से पैदल ही जाना पड़ा। हालांकि कुछ दूर जाकर वो अपने निजी वाहन से घर गए।
विज्ञापन
इसके अलावा लॉकडाउन का असर कई और जगह भी दिखाई दिया। लॉकडाउन के कारण लखनऊ में बाजार बंद रहे, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लखनऊ की भूतनाथ मार्केट भी बंद है। वहीं, पॉलिटेक्निक चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही है।