फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Load of small power consumers increases, relief to buds

यूपी: छोटे बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा भार, बड़ों को राहत

Tue, 01 Sep 2020 12:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Sep 2020 12:33 PM IST
सार

  • पावर कॉर्पोरेशन ने नए स्लैब पर दाखिल किया टैरिफ प्रस्ताव, तीन दिन में सार्वजनिक प्रकाशन

विज्ञापन
UP: Load of small power consumers increases, relief to buds
बिजली का करंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पावर कॉर्पोरेशन ने नियामक आयोग में सोमवार को 2020-21 के लिए नए स्लैब पर बिजली दरों का प्रस्ताव दाखिल कर दिया। इस बदलाव के बाद नए सिरे से दरों के निर्धारण में जहां छोटे उपभोक्ताओं पर बिल का बोझ बढ़ सकता है वहीं ज्यादा बिजली  इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


राज्य विद्युत नियामक आयोग ने कॉर्पोरेशन को तीन दिन में प्रस्तावित दरों का सार्वजनिक प्रकाशन कराने के आदेश दिए हैं। प्रस्ताव दाखिल होने के बाद आयोग ने नई दरों पर 8 और 10 सितंबर को होने वाली जनसुनवाई की तारीख बढ़ाकर 24 व 28 सितंबर तय कर दी है। कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक की ओर से दाखिल श्रेणीवार दरों के प्रस्ताव के मुताबिक 150 से 200 यूनिट के बीच खपत करने वाले उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


ग्रामीण घरेलू अनमीटर्ड उपभोक्ताओं की दर यथावत 500 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह ही प्रस्तावित की गई है। इसी तरह एक किलोवाट भार वाले ग्रामीण व शहरी घरेलू बीपीएल उपभोक्ताओं की 100 यूनिट तक की दरें भी यथावत तीन रुपये प्रति यूनिट प्रस्तावित की गई हैं। ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज 90 प्रति किलोवाट व शहरी घरेलू का 110 रुपये प्रति किलोवाट भी यथावत प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी उपभोक्ताओं पर पड़ेगा ये असर

यूनिट-------वर्तमान टैरिफ पर खर्च-------प्रस्तावित टैरिफ  पर खर्च ------- फायदा/नुकसान
150--------------825 रुपये------------------------840 रुपये-------------------15 रुपये नुकसान
200 --------------1125 रुपये ----------------  1130 रुपये------------------- 5 रुपये नुकसान
300--------------1725 रुपये------------------  1710 रुपये-------------------15 रुपये फायदा
400-------------- 2375 रुपये ---------------- 2375 रुपये------------------- कोई फर्क नहीं
500-------------- 3025 रुपये-----------------3040 रुपये--------------------15 रुपये नुकसान
800---------------5125 रुपये---------------- 5035 रुपये--------------------90 रुपये फायदा
1000--------------6525 रुपये ----------------6365 रुपये-------------------160 रुपये फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed