यूपी: प्रचंड गर्मी के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश, इन इलाकों में आज लू चलने का अलर्ट; जानिए मानसून का अपडेट
यूपी में प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिले लू की चपेट में होंगे तो कहीं पर बारिश शुरू हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार के लिए तराई, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से भी रविवार को तेज तपिश की चपेट में रहेंगे। शनिवार को प्रयागराज 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा, कानपुर और फतेहपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को लखनऊ, हरदोई, कानपुर, बांदा, बहराइच, बलिया, सुल्तानपुर, सोनभद्र, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, झांसी, बिजनौर, मुरादाबाद, फतेहपुर और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में लू चली। वहीं लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर में तीव्र लू का असर दर्ज किया गया।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने और तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। जुलाई की शुरुआत अच्छी मानसूनी बारिश से होने के आसार हैं।
इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट
प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या व आस पास के क्षेत्र।
लू से अभी राहत नहीं, जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश के संकेत
राजधानी में भीषण गर्मी का दौर अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, तपिश से राहत के लिए अभी तीन-चार दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, 30 जून के आसपास शहर में मानसून की दस्तक और बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
शनिवार को भी तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक रहा। हालांकि, इसमें 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले की तुलना में 0.9 डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी लखनऊ में लू चलने की चेतावनी जारी की है। त्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई की शुरुआत अच्छी मानसूनी बारिश के साथ होने के संकेत हैं।