{"_id":"6154be838ebc3e626d1ae28f","slug":"up-late-night-adg-anti-corruption-zaki-ahmed-removed-hariram-sharma-additional-charge-of-anti-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : एडीजी एंटी करप्शन जकी अहमद हटाए गए, डीजी रैंक के दो अफसर रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : एडीजी एंटी करप्शन जकी अहमद हटाए गए, डीजी रैंक के दो अफसर रिटायर
Fri, 01 Oct 2021 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:07 AM IST
सार
शासन ने देर रात एडीजी एंटी करप्शन जकी अहमद को हटाकर डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
आईपीएस जकी अहमद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने देर रात एडीजी एंटी करप्शन जकी अहमद को हटा दिया है। उन्हें डीजीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। एडीजी आवास निगम हरिराम शर्मा को एंटी करप्शन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
रेणुका और बीके मौर्या को प्रमोशन : डीजी रैंक केदो अफसर बृहस्पतिवार को रिटायर हो गए। इसमें कोआपरेटिव सेल के डीजी असित पांडा और पावर कार्पोरेशन के डीजी कमल सक्सेना शामिल हैं। इनके स्थान पर 1990 बैच के दो एडीजी स्तर के अधिकारी प्रमोशन पाकर डीजी बन गए। यह अधिकारी हैं एसआईटी में एडीजी रेणुका मिश्रा और लॉजिस्टिक में एडीजी बिजय कुमार मौर्या। उधर, विजिलेंस के डीजी पीवी रामा शास्त्री को भी प्रदेश सरकार ने कार्यमुक्त करने का आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। पीवी रामाशास्त्री की दिल्ली में बीएसएफ में एडीजी के पद पर तैनाती हुई है। वह शुक्रवार को कार्यमुक्त हो जाएंगे। रामा शास्त्री के कार्यमुक्त होते ही लखनऊ जोन के एडीजी 1990 बैच के एसएन साबत को डीजी रैंक में प्रमोशन मिलेगा।
विज्ञापन