फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Keshav and Akhilesh clash over the Shankaracharya issue; SP chief says BJP wants to seize power in every w

UP: शंकराचार्य के मुद्दे पर केशव और अखिलेश आमने-सामने, सपा प्रमुख बोले- हर तरह की सत्ता कब्जाना चाहती भाजपा

Fri, 23 Jan 2026 08:32 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 23 Jan 2026 08:32 PM IST
सार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने आ गए हैं। अखिलेश ने सनातन परंपरा के अपमान का आरोप लगाया, वहीं केशव ने संतों के सम्मान को भाजपा की परंपरा बताया और विवाद समाप्त करने की अपील की।

विज्ञापन
UP: Keshav and Akhilesh clash over the Shankaracharya issue; SP chief says BJP wants to seize power in every w
डिप्टी सीएम केशव मौर्य और सपा प्रमुख अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मानने वाला हर व्यक्ति आज दुखी है। उनके साथ-साथ सनातन के अपमान के लिए भी भावनाएं आहत हुई हैं। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा नेता और उनके सत्ता लोलुप संगी-साथी हर तरह की सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। इसलिए शंकराचार्य से भी कागज मांग रहे हैं, जिनकी सनातनी परंपरा तब से चली आ रही है, जब कागज की उत्पत्ति भी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के सनातन के समापन का सपना कभी पूरा नहीं होगा। चाहे प्रयागराज में संतों के अपमान का मामला हो या काशी में अहिल्या देवी होल्कर की धरोहर के अपमानजनक ध्वस्तीकरण का, ये सब सनातनी परंपरा को खत्म करने की साजिश है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का मायावी रूप अब सबके सामने आ गया है।

विज्ञापन

उलमा का अखिलेश से वादा, 27 में बनाएंगे सपा सरकार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए उलमा ने मुलाकात की। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए अग्निपरीक्षा है। भाजपा विधानसभा चुनाव में साजिश और षड्यंत्र करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार पीडीए से नफरत करती है। इस अवसर पर सभी उलमा ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश में जितना विकास कार्य हुआ है, मौजूदा सरकार कभी उसकी बराबरी नहीं कर सकती। हम सभी लोग वादा करते हैं कि आने वाले वक्त में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। ताकि, प्रदेश भी नहीं पूरा देश तरक्की और खुशहाली की ओर बढ़े।

 

Trending Videos

केशव बोले- संतों का सम्मान भाजपा की परंपरा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को एक बार फिर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से विवाद खत्म करके स्नान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की परंपरा हर संत के सम्मान की रही है। साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि गुंडई की राजनीति की विरासत का दौर लंबा नहीं चला करता और अगली पीढ़ी में झाग फेंकने लगता है।

केशव पहले ही कह चुके हैं कि शंकराचार्य मामले में जांच करके कार्रवाई करेंगे। जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। केशव ने कहा, भगवान शंकराचार्य के चरणों में प्रणाम करते हुए कहना चाहता हूं कि जो भी विरोध है समाप्त करके पवित्र माघ मेला की परंपरा के अनुसार स्नान-ध्यान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed