फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Jitin Prasad and AK Sharma can be made ministers in Yogi cabinet

यूपी : योगी कैबिनेट में जितिन प्रसाद और एके शर्मा बनाए जा सकते हैं मंत्री

Tue, 20 Jul 2021 09:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Jul 2021 09:49 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन की दृष्टि से चार से सात नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में प्रदेश पदाधिकारियों और युवा विधायकों के नाम भी चर्चा में हैं।

विज्ञापन
UP: Jitin Prasad and AK Sharma can be made ministers in Yogi cabinet
योगी आदित्यनाथ के साथ जितिन प्रसाद

विस्तार

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 25 या 26 जुलाई को हो सकता है। मंगलवार को दिल्ली में मंत्रिमंडल के मौजूदा कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने और नए चेहरों को शामिल करने पर मंथन हुआ। पूर्व नौकरशाह व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन की दृष्टि से चार से सात नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में प्रदेश पदाधिकारियों और युवा विधायकों के नाम भी चर्चा में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नामों पर चर्चा की।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती के ब्राह्मण कार्ड खेलने के बाद एक-दो ब्राह्मणों के साथ पिछड़े और दलित वर्ग से भी मंत्री बनाए जाएंगे। योगी के 56 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से चेतन चौहान, कमला रानी वरुण और विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो चुका है। वहीं चार पद पहले से खाली हैं। योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 21 अगस्त, 2019 को हुआ था। तब 18 नए चेहरों को शामिल किया गया था। कामकाज और छवि के आधार पर चार मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed