{"_id":"60e722658ebc3ec23655868d","slug":"up-it-is-necessary-to-control-population-growth-rate-for-development-population-policy-2021-30-presented-before-the-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी के सामने जनसंख्या नीति पेश, कहा- विकास के लिए आबादी नियंत्रण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी के सामने जनसंख्या नीति पेश, कहा- विकास के लिए आबादी नियंत्रण जरूरी
Thu, 08 Jul 2021 11:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:50 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित नीति में जनसंख्या वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जनसामान्य को जागरूक किए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए सतत कार्यक्रम चलाए जाएं। जनघनत्व कम होने से लोगों को बेहतर पर्यावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जनसंख्या वृद्धि दर को नियंत्रित करना जरूरी है। सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं देन के लिए जनसंख्या घनत्व को कम करना होगा। उन्होंने कहा कि छोटा परिवार ही खुशहाली का आधार हो सकता है। वह गुरुवार को लोकभवन में उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021- 30 के संबंध में प्रस्तुतिकरण के अवलोकन के बाद संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित नीति में जनसंख्या वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जनसामान्य को जागरूक किए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए सतत कार्यक्रम चलाए जाएं। जनघनत्व कम होने से लोगों को बेहतर पर्यावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या का स्थिरीकरण अत्यन्त आवश्यक है। इससे समाज की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती अर्पणा यू, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन