फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: IT City plan for 10,000 plots to be launched in January, plots will be allotted first to those who provide

UP: जनवरी में लॉन्च होगी 10 हजार भूखंड की आईटी सिटी योजना, जमीन देने वालों को पहले आवंटित होंगे प्लॉट

Mon, 24 Nov 2025 09:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Nov 2025 09:20 AM IST
सार

इस योजना से करीब एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। जमीन लैंड पूलिंग की व्यवस्था से जुटाई जा रही है। जमीन देने वाले को एलडीए 25 प्रतिशत विकसित जमीन देगा।

विज्ञापन
UP: IT City plan for 10,000 plots to be launched in January, plots will be allotted first to those who provide
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही एलडीए की आईटी सिटी योजना जनवरी में लॉन्च हो जाएगी। यहां करीब 10 हजार प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं। सबसे पहले उन लोगों को प्लॉट आवंटित होंगे, जिन्होंने योजना के लिए अपनी जमीन निशुल्क दी है। इसके बाद सभी के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। यहां करीब एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


आईटी सिटी योजना सुल्तानपुर रोड व किसान पथ से सीधे जुड़ी है। करीब 2660 एकड़ की इस योजना में 72 से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के प्लॉट होंगे। जमीन लैंड पूलिंग के जरिये जुटाई जा रही है। जमीन देने वाले को एलडीए 25 प्रतिशत विकसित जमीन देगा। इससे जमीन देने वालों को मुआवजे की तुलना में कई गुना फायदा होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब विवि कर्मियों के नाम से सरकारी आवासों के होंगे बिजली कनेक्शन, राजभवन ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किचन से ग्राउंड फ्लोर तक खून ही खून... शादी से पहले ही करने लगा था ये घिनौना काम; अब प्रेमी ने युवती को मार डाला


इसी वजह से लोग तेजी से अपनी जमीन दे रहे हैं। योजना में लगभग 400 एकड़ जमीन औद्योगिक क्षेत्र व 200 एकड़ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित रहेगी।

यह भी होगा खास
- 200 एकड़ हरित बेल्ट के बड़े भू-भाग पर गोल्फ सिटी बनाई जाएगी।
- 15 एकड़ क्षेत्रफल में फैली वाटर बाँडी योजना को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।
- 5 करोड़ की लागत से योजना को किसान पथ से जोड़ने के लिए दो किमी लंबा संपर्क मार्ग बनेगा।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि आईटी सिटी के लिए जमीन देने वालों को प्लॉट आवंटित करने के लिए जनवरी में लॉटरी होगी। इसके बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।

योजना में इन गांवों की जमीन शामिल
बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली और भटवारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed