{"_id":"643ed3654a39b8b8e90dd498","slug":"up-is-on-top-in-crime-against-women-and-children-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले, महिलाओं और बच्चियों पर अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश टॉप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले, महिलाओं और बच्चियों पर अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश टॉप पर
Tue, 18 Apr 2023 10:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:59 PM IST
सार
सपा अध्यक्षअखिलेश यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सच को नकारने में लगे हैं। यूपी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों पर अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में टॉप पर है। भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। दिनदहाड़े सड़क पर हत्याएं हो रही हैं लेकिन पता नहीं क्यों मुख्यमंत्री सच को नकारने में लगे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि जालौन में परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्नाव में जेल से छूटते ही बलात्कारियों ने पीड़िता के घर को तोड़ा और जला दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेल से राज कर रहा था अतीक, बिल्डर से मांगे थे पांच करोड़ रुपये, व्हाट्सएप चैट वायरल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेल में बंद गुजरात और मुंबई के व्यापारियों से अतीक ने की पार्टनरशिप, निवेश की थी ब्लैकमनी
उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। लोगों ने न्याय की उम्मीद छोड़ दी है। सत्ता संरक्षित गुंडों और अपराधियों के सामने पुलिस नतमस्तक है। अखिलेश ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता को एकजुट होकर भाजपा को हराना होगा, तभी प्रदेश में दोबारा से लोकतंत्र, संविधान, न्याय और कानून व्यवस्था की पुनर्स्थापना हो सकती है।
पूर्व मंत्री शारदा प्रताप के निधन पर सीएम योगी व अखिलेश ने जताया शोक
पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल के निधन पर जताय गहरा शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकतंत्र सेनानी और पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल (77 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरोजनी नगर विधानसभा से तीन बार विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ल के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।