{"_id":"67c7da9f7fb3b49cee0e12aa","slug":"up-investigation-intensified-in-the-case-of-conspiracy-to-attack-ram-temple-search-for-suspects-in-five-dist-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राम मंदिर पर हमले की साजिश के मामले में छानबीन तेज, अयोध्या, लखनऊ समेत पांच जिलों में संदिग्धों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राम मंदिर पर हमले की साजिश के मामले में छानबीन तेज, अयोध्या, लखनऊ समेत पांच जिलों में संदिग्धों की तलाश
Wed, 05 Mar 2025 11:12 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:12 AM IST
सार
Ayodhya Ram Mandir: आईएसआई के इशारे पर अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की योजना बनाने वाले आईएस के संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में मंगलवार को छापा मारकर उसके करीबियों की तलाश की गई।
विज्ञापन
आतंकी अब्दुल रहमान की कहानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की योजना बनाने वाले आईएस के संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में मंगलवार को छापा मारकर उसके करीबियों की तलाश की गई। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसी और गुजरात पुलिस के साथ यूपी एटीएस ने अयोध्या, लखनऊ, मऊ, आजमगढ़ और बलिया में छापे मारे हैं। इस दौरान बलिया से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। एडीजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी ने किसी को गिरफ्तार करने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
दरअसल, अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में आईएसआई से जुड़े कई अन्य युवकों के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने यूपी एटीएस को सूचना दी। एटीएस की टीम को साथ लेकर उन्होंने खासकर अयोध्या में कई ठिकानों को खंगाला। वहीं लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित किराए के मकान में रहने वाले दो युवकों से गहन पूछताछ की।
विज्ञापन
बलिया से तीन युवकों के मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद भेजी गई एटीएस की टीम जल्द अब्दुल रहमान से पूछताछ करेगी। फिलहाल उससे गुजरात और फरीदाबाद पुलिस के अलावा एनआईए के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। यह पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि उसे हैंडग्रेनेड कहां से मिले थे।
विज्ञापन