फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Intermediate student fainted after being beaten up by teacher in college, rushed to hospital; allegation o

यूपी: कॉलेज में शिक्षक की पिटाई से इंटर की छात्रा बेहोश, आनन-फानन पहुंची अस्पताल; उत्पीड़न का आरोप

Sat, 23 Aug 2025 11:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Aug 2025 11:04 PM IST
सार

Girl student beaten up: यूपी के अयोध्या जिले में एक संविदा शिक्षक के द्वारा एक छात्रा की पिटाई डंडे के द्वारा की गई। इससे छात्रा बेहोश हो गई। 

विज्ञापन
UP: Intermediate student fainted after being beaten up by teacher in college, rushed to hospital; allegation o
बेहोश हुई छात्रा को अस्पताल लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या जिले के भारती इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह पढ़ाई के दौरान एक संविदा शिक्षक ने इंटर की एक छात्रा सुहानी की डंडे से पिटाई की। इसके बाद छात्रा स्कूल में ही बेहोश हो गई। आनन-फानन उसे सीएचसी बीकापुर लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर अभिभावक व ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। पिता अरविंद साहू ने कोचिंग पढ़ने का दबाव बनाने के लिए बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बीकापुर के मलेथू कनक निवासी अरविंद साहू की बेटी सुहानी भारती इंटर कॉलेज की छात्रा है। आरोप है कि शनिवार को किसी बात से नाराज होकर संविदा शिक्षक इंद्रसेन यादव ने स्कूल में उसकी डंडे से पिटाई की। इसके बाद वह बेहोश हो गई तो सुबह 8:30 बजे परिजनों को सूचित किया गया। जानकारी पर भाई अरुण साहू समेत काफी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ने पर एसडीएम श्रेया व कोतवाली पुलिस भी मौके पर आई। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और छात्रा को अस्पताल भिजवाया गया। एसडीएम ने दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं, छात्रा के भाई ने अध्यापक के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed