फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Inspector who came to investigate the case kicked the woman in the stomach

यूपी: मामले की जांच करने पहुंचे दरोगा ने महिला के पेट पर मारी लात, वीडियो वायरल, एसपी से मिली पीड़िता

Sat, 04 Nov 2023 08:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Nov 2023 08:45 PM IST
सार

रायबरेली जिले में मारपीट के मामले की सूचना पर गांव पहुंचे मिल एरिया थाने में तैनात दरोगा हिमांशू मलिक ने घर में घुसकर एक महिला के पेट में लात मार दी।

विज्ञापन
UP: Inspector who came to investigate the case kicked the woman in the stomach
एसपी से मिली पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रायबरेली जिले में एक दरोगा के द्वारा अमानवीय हरकत का वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जांच करने पहुंचे एक दरोगा ने एक महिला के पेट पर लात मार दी। अब पीड़ित परिवार इस मामले में न्याय की गुहार लगा रहा है। 

विज्ञापन


रायबरेली जिले में मारपीट के मामले की सूचना पर गांव पहुंचे मिल एरिया थाने में तैनात दरोगा हिमांशू मलिक ने घर में घुसकर एक महिला के पेट में लात मार दी। इससे महिला को गंभीर चोटें आई। पीडि़त परिवार ने उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया। पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक से प्रकरण की शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर सीओ सदर ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

लात-घूसों से की पिटाई

UP: Inspector who came to investigate the case kicked the woman in the stomach
मारपीट का वीडियो इलाके में वायरल है। - फोटो : अमर उजाला

मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे बृजवासी के पुरवा गांव निवासी राजकुमार यादव और उसके भाई रमेश कुमार के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार की रात राजकुमार यादव अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर रमेश कुमार के परिवार पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि सूचना पर गांव पहुंचे दरोगा ने रमेश की बहू ऊषा यादव पत्नी रूपेश यादव के घर में घुसकर उसे लात-घूसों से पीट दिया। पीडि़ता ऊषा का आरोप है कि उसके पेट में लात मारने से चोट आई है। सीएचसी के बाद उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। दरोगा ने मारपीट करने की बात से इंकार किया है। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि स्वयं प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच में दरोगा दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed