{"_id":"6a58df67d00283f8c20911f6","slug":"up-individual-transfers-approved-for-56-teachers-from-the-state-s-aided-colleges-read-the-full-list-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एडेड महाविद्यालयों के 110 शिक्षकों का एकल तबादला, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एडेड महाविद्यालयों के 110 शिक्षकों का एकल तबादला, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
Thu, 16 Jul 2026 07:11 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:11 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों के एकल स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। निर्धारित नियमावली के तहत विभिन्न विषयों के शिक्षकों को नए महाविद्यालयों में तैनाती दी गई है। आदेश के साथ विस्तृत सूची जारी की गई है, जिसमें वर्तमान और नवीन तैनाती स्थल का पूरा विवरण शामिल है।
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के एकल स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है। उच्च शिक्षा अनुभाग-3 की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय एकल स्थानांतरण नियमावली-2024 के तहत 110 शिक्षकों के स्थानांतरण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित शिक्षकों के आवेदन और निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया। आदेश के साथ जारी सूची में विभिन्न विषयों के सहायक एवं एसोसिएट प्रोफेसरों के वर्तमान महाविद्यालय और नए तैनाती स्थल का विवरण दिया गया है।
विज्ञापन
स्थानांतरण सूची में कृषि, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, भूगोल, शिक्षा शास्त्र सहित विभिन्न विषयों के शिक्षक शामिल हैं। इन्हें प्रदेश के अलग-अलग सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन