फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Indications of rain stopping from Meteorological Department, know when the monsoon can bid farewell to the

Weather of UP: मौसम विभाग से आए बारिश के रुकने के संकेत, जानिए प्रदेश से कब तक विदाई ले सकता है मानसून

Thu, 19 Sep 2024 12:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Sep 2024 12:25 AM IST
सार

Rain in UP: बुधवार से पितृ पक्ष शुरू होने के साथ ही बारिश को लेकर बदलाव आने शुरू हो गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक से दो दिनों में मानसून अपनी दिशा बदलना शुरू कर देगा। 
 

विज्ञापन
UP: Indications of rain stopping from Meteorological Department, know when the monsoon can bid farewell to the
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में बारिश अब बस चंद दिनों की मेहमान है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के फिलहाल थमने के संकेत हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी और प्रदेश के अन्य इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि मंगलवार से बुधवार के बीच प्रयागराज मंडल और बुंदेलखंड के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

विज्ञापन


बुधवार सुबह 8:30 बजे तक हमीरपुर में रिकॉर्ड 220 मिमी बारिश हुई। वहीं, मैनपुरी और झांसी में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। भदोही, बांदा, कानपुर, चित्रकूट के अलावा झांसी आदि इलाकों में भी भारी बारिश देखने को मिली। इसी तरह आगरा में सुबह 8:30 से शाम 5:30 के बीच 65.1 मिमी, अलीगढ़ में 60.4, इटावा में 36, प्रयागराज में 23.6, मेरठ में 15.3, कानपुर में 6.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


दरअसल, कम दबाव क्षेत्र के पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट होने से बुधवार को दिल्ली से सटे लगभग 15 इलाकों गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर व फिरोजाबाद के अलावा आगरा, अलीगढ़, इटावा, कानपुर आदि में भी भारी बारिश देखने को मिली। इस बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में सुस्ती के संकेत

UP: Indications of rain stopping from Meteorological Department, know when the monsoon can bid farewell to the
अब थम सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बस्ती में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बलिया में अधिकतम तापमान 34.5 और गोरखपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो इटावा में 20.6 डिग्री, झांसी में 21.5 और आगरा में 21.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून में सुस्ती और बारिश के थमने के संकेत हैं। इसके बाद मौसम साफ होगा और धूप खिलेगी। वहीं, तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed