फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: India's dominance in international sports administration, SGFI President Deepak Kumar elected to the ISF e

यूपी: अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशासन में भारत का दबदबा, SGFI अध्यक्ष दीपक कुमार ISF की कार्यकारिणी में चुने गए

Wed, 22 Jul 2026 11:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Jul 2026 11:00 PM IST
सार

 स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के  नाम नई उपलब्धि दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
UP: India's dominance in international sports administration, SGFI President Deepak Kumar elected to the ISF e
दीपक कुमार को मिली अहम जिम्मेदारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर भारतीय खेल प्रशासन को एक बड़ी सफलता मिली है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में आयोजित ‘इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन’ (ISF) की कार्यकारिणी के चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर भारतीय स्कूली खेल परिदृश्य के बढ़ते प्रभाव और प्रशासनिक नेतृत्व का सशक्त प्रमाण है।
विज्ञापन


SGFI में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार
वर्ष 2023 से SGFI के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपक कुमार के कार्यकाल को संस्था का 'स्वर्णिम काल' माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में संस्था में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई। जमीनी स्तर  के एथलीटों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ देश भर के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के खेल निकायों के बीच समन्वय बनाकर राष्ट्रीय स्कूली खेलों को और अधिक पेशेवर रूप दिया गया।
विज्ञापन

परिवर्तनकारी विजन और 'स्पोर्ट फॉर स्कूल'

UP: India's dominance in international sports administration, SGFI President Deepak Kumar elected to the ISF e
भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा फायदा। - फोटो : अमर उजाला।

दीपक कुमार का मुख्य ध्यान ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने पर रहा है। इसके लिए उन्होंने 'स्पोर्ट फॉर स्कूल' कार्यक्रम के माध्यम से वैज्ञानिक प्रशिक्षण, आधुनिक बुनियादी ढांचे और सही एक्सपोजर पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाने वाली नीतियों पर बल दिया, ताकि उदीयमान खिलाड़ी अपनी पढ़ाई प्रभावित किए बिना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।

भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा फायदा
ISF कार्यकारिणी में उनके प्रवेश से अब वैश्विक स्तर पर स्कूली खेलों से जुड़ी नीतियां बनाने में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इससे भारतीय स्कूली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, कोचिंग एक्सचेंज प्रोग्राम और वैश्विक स्पोर्ट्स नेटवर्क का सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed