{"_id":"6035082d8ebc3ee920453f6b","slug":"up-increased-amount-for-honorable-funeral-of-unclaimed-dead-bodies-earlier-used-to-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : लावारिस लाशों के ससम्मान अंतिम संस्कार के लिए बढ़ाई गई राशि, पहले मिलते थे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : लावारिस लाशों के ससम्मान अंतिम संस्कार के लिए बढ़ाई गई राशि, पहले मिलते थे...
Tue, 23 Feb 2021 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Feb 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
चिता
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए लावारिस लाशों के ससम्मान अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली राशि को शासन ने बढ़ा दिया है। पहले लावारिस लाश के अंतिम संस्कार के लिए 2700 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 3400 रुपये कर दिया गया है।
शासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कफन के लिए 400 रुपये, लकड़ी या कब्र खोदने के लिए 2500 रुपये और शव को शव स्थल से पोस्टमार्टम हाउस या शमशान घाट, कब्रिस्तान ले जाने के लिए 500 रुपये दिए जाएंगे। अभी तक कफन के लिए 300 रुपये, लाश जलाने के लिए लकड़ी या दफनाने के लिए कब्र खोदने के लिए 2000 रुपये मिलते थे। वहीं लाश को पोस्टमार्टम हाउस या शमशान घाट तक ले जाने के लिए 400 रुपये दिए जाते थे। इसके लिए थाने स्तर पर पैसे दिए जाते हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।