फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Increased amount for honorable funeral of unclaimed dead bodies, earlier used to meet ...

यूपी : लावारिस लाशों के ससम्मान अंतिम संस्कार के लिए बढ़ाई गई राशि, पहले मिलते थे...

Tue, 23 Feb 2021 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 23 Feb 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
UP: Increased amount for honorable funeral of unclaimed dead bodies, earlier used to meet ...
चिता - फोटो : फाइल
प्रदेश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए लावारिस लाशों के ससम्मान अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली राशि को शासन ने बढ़ा दिया है। पहले लावारिस लाश के अंतिम संस्कार के लिए 2700 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 3400 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


शासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कफन के लिए 400 रुपये, लकड़ी या कब्र खोदने के लिए 2500 रुपये और शव को शव स्थल से पोस्टमार्टम हाउस या शमशान घाट, कब्रिस्तान ले जाने के लिए 500 रुपये दिए जाएंगे। अभी तक कफन के लिए 300 रुपये, लाश जलाने के लिए लकड़ी या दफनाने के लिए कब्र खोदने के लिए 2000 रुपये मिलते थे। वहीं लाश को पोस्टमार्टम हाउस या शमशान घाट तक ले जाने के लिए 400 रुपये दिए जाते थे। इसके लिए थाने स्तर पर पैसे दिए जाते हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed