फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up in the grip of corona and oxygen crisis in the state 

यूपी में कोरोना से बेकाबू होते हालात : उप मुख्यमंत्री भी चपेट में, अलीगढ़ में पांच की मौत, ऑक्सीजन की किल्लत जारी

Thu, 22 Apr 2021 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 22 Apr 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
up in the grip of corona and oxygen crisis in the state 
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना की दूसरी लहर देश और दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश पर भी भारी पड़ रही है। यूपी के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी से हालात संभलने की जगह लगातार बिगड़ रहे हैं। वहीं, संक्रमितों की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है। अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में 33214 नए मरीज मिले हैं जबकि 187 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी को को कोरोना हो गया है। 

विज्ञापन


उधर अलीगढ़ के एक अस्पताल में पांच मरीजों की मौत हो गई है। इस पर उनके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑक्सीजन की मांग के एक घंटे बाद आपूर्ति कर दी गई थी। 
विज्ञापन


लेकिन ऑक्सीजन की कमी और किल्लत से पूरा प्रदेश जूझ रहा है। नोए़डा में इलाज के लिए भटक रहा संदीप वर्मा ने कई अस्पतालों के चक्कर काटे लेकिन उन्हे किसी मे अंदर ही नहीं आने दिया। उनके साथ मरीज का ऑक्सीजन स्तर 75 तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 242265 है और अब तक 10346 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, लखनऊ में बीते 24 घंटे में 5902 मरीज मिले हैं। जबकि 21 मौतें रिकॉर्ड की गईं। इसके पहले मंगलवार को आंकड़ा पांच हजार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed