{"_id":"65830ad4e2d65966ba0f8ba5","slug":"up-ifs-niharika-singh-s-property-worth-rs-2-03-crore-seized-in-anti-bullion-scam-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनी बुलियन घोटाले में विदेश सेवा अधिकारी निहारिका सिंह की 2.03 करोड़ की संपत्ति जब्त, ईडी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनी बुलियन घोटाले में विदेश सेवा अधिकारी निहारिका सिंह की 2.03 करोड़ की संपत्ति जब्त, ईडी ने की कार्रवाई
Thu, 21 Dec 2023 07:06 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 21 Dec 2023 07:06 AM IST
सार
ईड ने अनी बुलियन कंपनी द्वारा निवेशकों को ठगे जाने को लेकर दर्ज तमाम मुकदमों के आधार पर वर्ष 2019 में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में मुख्य आरोपी अजित कुमार गुप्ता की पत्नी निहारिका सिंह की घोटाले में संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद उनको नोटिस देकर तलब किया गया था।
विज्ञापन
आईएफएस निहारिका सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनी बुलियन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी निहारिका सिंह की 2.03 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। ईडी ने निहारिका सिंह के बैंक खाते में जमा नकदी, एफडीआर और बाराबंकी में कृषि भूमि को जब्त किया है। बता दें कि निहारिका सिंह घोटाले के मुख्य आरोपी अजित कुमार गुप्ता की पत्नी हैं और इंडोनेशिया के बाली स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में तैनात है।
विज्ञापन
ईड ने अनी बुलियन कंपनी द्वारा निवेशकों को ठगे जाने को लेकर दर्ज तमाम मुकदमों के आधार पर वर्ष 2019 में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में मुख्य आरोपी अजित कुमार गुप्ता की पत्नी निहारिका सिंह की घोटाले में संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद उनको नोटिस देकर तलब किया गया था। चार बार नोटिस देने के बाद निहारिका सिंह से बीती 16 व 17 अक्टूबर को गहन पूछताछ की गयी थी। तत्पश्चात ईडी ने उनकी संपत्तियों को जब्त करने का निर्णय लेते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बता दें कि अनी बुलियन कंपनी पर निवेशकों का करीब 110 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। इसमें से बड़ी धनराशि को निहारिका सिंह के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था, जिससे कई संपत्तियों को खरीदा गया। ईडी ने इससे पहले भी अनी बुलियन घोटाले में करीब 7.07 करोड़ रुपये कीमत की दिल्ली, लखनऊ और अमेठी की 20 संपत्तियों को जब्त कर चुका है।
विज्ञापन
कंपनी के कार्यक्रमों में लेती थी हिस्सा
ईडी जांच में सामने आया कि निहारिका सिंह कंपनी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर निवेशकों को उनकी रकम सुरक्षित रहने का आश्वासन देती थी। वह तमाम नेताओं के साथ अपने फोटो दिखाकर उनका भरोसा हासिल करती थी। वहीं निवेशकों की रकम को सहयोगी कंपनियों में डायवर्ट कर दिया गया था।