UP News : 84 आईपीएस अफसर इधर से उधर, IAS जोगिंद्र को रामपुर और संजय को पीलीभीत की जिम्मेदारी
यूपी में मंगलवार को बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। इसके अलावा दो आईएएस अफसरों के स्थानांतरण में बदलाव किया गया। हाल ही प्रमोशन पाए आईपीएस अफसरों को भी नवीन तैनाती दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह पीलीभीत के बजाय रामपुर के डीएम होंगे। शासन ने सोमवार को उन्होंने पीलीभीत का डीएम बनाने का आदेश जारी किया था, जिसमें संशोधन कर दिया गया है। वहीं, फर्रूखाबाद से रामपुर भेजे गए संजय कुमार सिंह प्रथम के आदेश को भी संशोधित करते हुए उन्हें पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों के तबादले किए।
प्रदेश सरकार ने सोमवार को 18 आईएएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया था। माना जा रहा है कि जोगिंद्र सिंह ने जिस तरह से बरेली विकास प्राधिकरण के वीसी रहते हुए प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया, उसके चलते उनकी कड़क अफसर की छवि बनी है और उन्हें रामपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले में भेजने का निर्णय लिया गया।
विशेष सचिव, गृह राजेश कुमार राय को कौशांबी का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव नमामि गंगे एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) प्रवीण मिश्रा को मऊ के डीएम के पद पर तैनाती दी गई है। मऊ के डीएम अरुण कुमार को प्रवीण मिश्रा के स्थान पर भेजा गया है। सहारनपुर की नगर आयुक्त गजल भारद्वाज को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का सचिव बनाया गया है।
मुरादाबाद के नगर आयुक्त संजय चौहान को इसी पद पर सहारनपुर भेजा गया है। अमरोहा की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह को आगरा का सीडीओ बनाया गया है। अमेठी के जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा द्वितीय को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कौशाम्बी के जिलाधिकारी सुजीत कुमार को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर तैनाती दी गई है। सुजीत कुमार चुनाव आयोग के तैनाती के तीन साल की अवधि के नियम के तहत हटाए गए हैं।
आईपीएस अफसरों की सूची
लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मंगलवार को आठ दर्जन आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें एक ही स्थान पर तीन वर्ष का समय पूरा करने और हाल ही में प्रोन्नति पाने वाले अधिकारी शामिल हैं। वहीं, प्रोन्नति पाने वाले कुछ अफसरों को उनकी वर्तमान तैनाती के स्थान पर ही बरकरार रखा गया है। लखनऊ, नोएडा, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात कई अपर पुलिस आयुक्त इधर से उधर किए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आईजी से एडीजी के पद पर प्रोन्नति पाने वाले सचिव गृह संजीव गुप्ता, प्रयागराज के कमिश्नर रमित शर्मा, डीआईजी से आईजी बने लखनऊ कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय आकाश कुलहरि, आरटीसी चुनार में तैनात डीआईजी धर्मेंद्र सिंह और अलीगढ़ रेंज के डीआईजी शलभ माथुर की तैनाती में को फेरदबल न करते हुए वहीं पर तैनाती दी गई है। कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी को आईजी भवन एवं कल्याण बनाया गया है। इसी तरह आईजी पद पर प्रोन्नति पाने वाले डीआईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार और डीआईजी एएनटीएफ अब्दुल हमीद को भी मौजूदा स्थान पर ही तैनाती दी गई है।
लखनऊ कमिश्नरेट में उपायुक्त आशीष श्रीवास्तव को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात अमित कुमार प्रथम को एटीएस में एसपी, विक्रांत वीर को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक, श्रवण कुमार सिंह को कानपुर कमिश्नरेट में उपायुक्त, प्रबल प्रताप सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में उपायुक्त, रामसेवक गौतम को कानपुर कमिश्नरेट में उपायुक्त बनाया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में उपायुक्त रईस अख्तर को तकनीकी सेवाएं में एसपी, एसएम कासिम को डीजीपी मुख्यालय में एसपी मुख्यालय, ह्दयेश कुमार को वाराणसी में उपायुक्त, श्रवण कुमार को कानपुर कमिश्नरेट में उपायुक्त बनाया गया है। रवीन त्यागी को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की जगह लखनऊ कमिश्नरेट में उपायुक्त बनाया गया है। कानपुर कमिश्नरेट में उपायुक्त प्रमोद कुमार को वाराणसी भेजा गया है।
कमिश्नरेट में भी कई बदलाव
कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सलमान ताज पाटिल को लखनऊ कमिश्नेट में उपायुक्त बनाया गया है। नोएडा कमिश्नरेट में तैनात विद्या सागर मिश्रा को लखनऊ कमिश्नरेट में उपायुक्त, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात तेज स्वरूप को लखनऊ कमिश्नरेट में उपायुक्त, एएनटीएफ में तैनात डॉ. महेंद्र पाल सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में उपायुक्त और लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात श्याम नारायण सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट में उपायुक्त बनाया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा का वाराणसी के लिए हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया है। प्रयागराज में अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीना को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है।
बरेली में एएसपी अभिजीत कुमार को प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात श्रुति श्रीवास्तव को वहीं पर अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। राज्यपाल के परिसहाय पुनीत द्विवेदी को वहीं पर अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसी तरह कानपुर में तैनात शिवा सिंह, वाराणसी में तैनात नीतू को वहीं पर अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात आकाश पटेल को वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इनके अलावा गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात कल्पना सक्सेना को वहीं पर अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। नोएडा कमिश्नरेट में तैनात हरीश चन्दर को कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
डीआईजी बनने वाले आईपीएस अफसरों को भी मिली तैनाती
प्रदेश सरकार ने हाल में डीआईजी पद पर पदोन्नति पाने वाले आईपीएस अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है। तबादला आदेश के मुताबिक एसपी लॉजिस्टिक रोहन पी. कनय को डीआईजी तकनीकी सेवाएं बनाया गया है। पीएसी सीतापुर में तैनात संजय सिंह को पीटीसी गोरखपुर भेजा गया है। सुरक्षा मुख्यालय में एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा वैभव कृष्ण को डीआईजी वीआईपी सुरक्षा बनाया गया है। लखनऊ की 32वीं वाहिनी में तैनात प्रभाकर चौधरी को डीआईजी स्थापना बनाया गया है।
अयोध्या में एसपी एलआईयू रहे संजीव त्यागी को अभिसूचना मुख्यालय में डीआईजी बनाया गया है। आजमगढ़ की 20वीं वाहिनी पीएसी में तैनात पूनम को पीएसी आगरा सेक्टर का डीआईजी बनाया गया है। एसपी स्थापना सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में डीआईजी बनाया गया है। लखनऊ की 35वीं वाहिनी पीएसी में तैनात राठौर किरीट कुमार हरिभाई को पीएसी लखनऊ सेक्टर का डीआईजी बनाया गया है।डीजीपी मुख्यालय में एसपी मानवाधिकार शैलेश कुमार यादव को पीटीसी सीतापुर का डीआईजी बनाया गया है। एसपी ट्रेनिंग शफीक अहमद को ईओडब्ल्यू में डीआईजी बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में एसपी मुख्यालय राधेश्याम को डीआईजी लॉजिस्टिक बनाया गया है। भर्ती बोर्ड में एसपी सुरेश्वर को पीएसी मुख्यालय में डीआईजी बनाया गया है। विजिलेंस में तैनात रामजी सिंह यादव को प्रशिक्षण मुख्यालय में डीआईजी, रामकिशुन को विजिलेंस में डीआईजी और राकेश पुष्कर को डीआईजी रेलवे लखनऊ बनाया गया है। पीटीसी सीतापुर में तैनात राजकमल यादव को वहीं डीआईजी बना दिया गया है। फतेहपुर की 12वीं वाहिनी पीएसी में तैनात मनोज कुमार सोनकर को एटीएस में डीआईजी बनाया गया है। एसटीएफ मेरठ में तैनात कुलदीप नारायन को वहीं डीआईजी बनाया गया है।
पीटीएस गोरखपुर में तैनात किरन यादव को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में डीआईजी बनाया गया है। पुलिस कंप्यूटर केंद्र के एसपी शहाब रशीद खान को यूपी 112 का डीआईजी बनाया गया है। सीबीसीआईडी में तैनात अशोक कुमार चतुर्थ को वहीं पर डीआईजी बना दिया गया है। कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी में तैनात प्रदीप गुप्ता को डीआईजी दूरसंचार बनाया गया है। ईओडब्ल्यू में तैनात अखिलेश कुमार निगम को डीआईजी सीबीसीआईडी, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में तैनात कुंतल किशोर को डीआईजी जेल, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात मनिराम सिंह को डीआईजी मानवाधिकार, 34वीं वाहिनी वाराणसी में एसपी राजीव नारायन मिश्रा को डीआईजी पीएसी कानपुर सेक्टर, 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में तैनात सुनील कुमार सिंह को डीआईजी यातायात निदेशालय, लखनऊ में तैनात राहुल राज को पीएसी मेरठ सेक्टर का डीआईजी, लखनऊ में तैनात प्रमोद कुमार तिवारी को प्रशिक्षण मुख्यालय का डीआईजी और एसीओ में तैनात दायराम को दूसरी वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। यातायात निदेशालय में तैनात सर्वानंद यादव को 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर का सेनानायक बनाया गया है। रूल्स एंड मैनुअल में तैनात कमलेश दीक्षित को 37वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। सोनभद्र की 48वीं वाहिनी में तैनात अरुण कुमार श्रीवास्तव को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी का सेनानायक बनाया गया है।
इन अधिकारियों की तैनाती में भी हुआ बदलाव
मुरादाबाद की 24वीं वाहिनी पीएसी में तैनात अतुल शर्मा को लखनऊ की 35वीं वाहिनी का सेनानायकबनाया गया है। एसएसएफ में तैनात आनंद कुमार को 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर भेजा गया है। पीटीएस मेरठ में तैनात शैलेंद्र कुमार राय को एसपी कानून-व्यवस्था बनाया गया है। डीजीपी के स्टाफ अफसर दुर्गेश कुमार को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया है। ईओडब्ल्यू में एसपी डी. प्रदीप कुमार को 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र और राजधारी चौरसिया को डीजीपी मुख्यालय में एसपी प्रशासन बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में एसपी प्रशासन बबीता साहू को 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है।
झांसी की 33वीं वाहिनी पीएसी में तैनात कमला प्रसाद यादव को पुलिस मुख्यालय का एसपी, अभिसूचना में तैनात रमेश प्रसाद गुप्ता को लॉजिस्टिक में एसपी बनाया गया है। सीबीसीआईडी में तैनात सुरेंद्र नाथ तिवारी को डीजीपी मुख्यालय में एसपी स्थापना बनाया गया है। रूल्स एंड मैनुअल में तैनात मो. तारिक को एसपी मानवाधिकार बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में एसपी पंकज कुमार पांडेय को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक बनाया गया है। साइबर क्राइम में एसपी अजीत कुमार सिन्हा को 33वीं वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है। यूपी 112 में तैनात सुशील कुमार शुक्ला को 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ का सेनानायक बनाया गया है। एसपी वीआई सुरक्षा गौरव बंसवाल को एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध एसपी पूजा यादव को 24वीं वाहिनी भेजा गया है।