फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Honorarium of education friends of one thousand rupees, honorarium of instructors and cooks will increase up to Rs 500

यूपी : एक हजार रुपये शिक्षा मित्रों का मानदेय, अनुदेशक और रसोइयों का मानदेय 500 रुपये तक बढ़ेगा

Wed, 08 Sep 2021 09:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Sep 2021 09:11 PM IST
सार

सपा शासन में बढ़ाया गया 30 हजार अनुदेशकों का मानदेय 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद घटा दिया गया था। इतना ही नहीं अनुदेशकों से बढ़े हुए मानदेय की वसूली भी की गई थी। अनुदेशकों का मानदेय भी बीते चार साल से नहीं बढ़ा है। विभाग की ओर से अनुदेशकों का मानदेय भी पांच सौ से एक हजार रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
UP: Honorarium of education friends of one thousand rupees, honorarium of instructors and cooks will increase up to Rs 500
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों का मानदेय एक हजार रुपये प्रति माह तक बढ़ेगा। वहीं अनुदेशकों और रसोइयों का मानदेय एक हजार से पांच सौ रूपये तक बढ़ सकता है। आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जरिये शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय से जुलाई 2017 में सहायक अध्यापक पद से समायोजन रद्द होने के बाद प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये महीना किया था। करीब चार साल से 1.30 लाख शिक्षा मित्रों का मानदेय नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन


वहीं सपा शासन में बढ़ाया गया 30 हजार अनुदेशकों का मानदेय 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद घटा दिया गया था। इतना ही नहीं अनुदेशकों से बढ़े हुए मानदेय की वसूली भी की गई थी। अनुदेशकों का मानदेय भी बीते चार साल से नहीं बढ़ा है। विभाग की ओर से अनुदेशकों का मानदेय भी पांच सौ से एक हजार रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो एक हजार रुपये तक मानदेय बढ़ सकता है, कहीं कटौती हुई तो कम से कम पांच सौ रुपये तक मानदेय बढ़ना तय है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों भोजन पकाने वाले रसोइयों का मानदेय भी 500 रुपये तक बढ़ाया जाएगा। वित्त विभाग की हरी झंडी और बजट आवंटन होने के बाद विभाग अक्तूबर से बढ़ा हुआ मानदेय भुगतान करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed