{"_id":"651d7d6298c51417b101b438","slug":"up-home-guards-who-have-worked-for-42-years-will-retire-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 42 साल नौकरी कर चुके होमगार्ड हो जाएंगे रिटायर्ड, सही दस्तावेज ना होने से लिया गया यह निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 42 साल नौकरी कर चुके होमगार्ड हो जाएंगे रिटायर्ड, सही दस्तावेज ना होने से लिया गया यह निर्णय
Wed, 04 Oct 2023 08:27 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 04 Oct 2023 08:27 PM IST
सार
वर्तमान अभिलेखों से ऐसा प्रतीत होता है कि नियुक्ति के समय उनकी आयु 18 वर्ष से कम है। ऐसे प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए उनकी 42 वर्ष की सेवा पूरी होने पर स्वत: सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया में छपी खबरों के अनुसार यूपी में जल्द ही 30 हजार से भी अधिक पदों पर होमगार्ड सिपाही की भर्ती पूरी की जानी है।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होमगार्ड संगठन में तैनात दो हजार ऐसे स्वयंसेवकों एवं अवैतनिक अधिकारियों को सेवानिवृत्त किया जाएगा, जिन्होंने 42 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। उनके जन्मतिथि का सही प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से नियुक्ति की तारीख से 42 वर्ष की अवधि के बाद सेवानिवृत्त करने का निर्णय लिया गया है। अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक प्रदेश में सभी होमगार्ड एवं अवैतनिक अधिकारियों की जन्मतिथि एवं नियुक्ति तिथि के प्रकरणों की गहन समीक्षा की गयी थी। इसमें सामने आया कि कुछ स्वयंसेवकों एवं अवैतनिक अधिकारियों के भर्ती के समय के अभिलेख समुचित रूप से उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
वर्तमान अभिलेखों से ऐसा प्रतीत होता है कि नियुक्ति के समय उनकी आयु 18 वर्ष से कम है। ऐसे प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए उनकी 42 वर्ष की सेवा पूरी होने पर स्वत: सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पहले दर्ज किए गये अभिलेख सही नहीं थे।
विज्ञापन
तमाम प्रकरणों में कालांतर में फाइलें गायब हो गयी अथवा नये अभिलेख जमा करा दिए गये। नियमों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति 42 वर्ष से अधिक सरकारी सेवा में नहीं रह सकता है। जांच में ऐसे दो हजार स्वयंसेवकों और अवैतनिक अधिकारियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आने के बाद उनको 42 वर्ष की सेवा पूरी होने पर सेवानिवृत्त करने का निर्णय लिया गया है।