{"_id":"6a4e6d5785d6d2455d0132eb","slug":"up-home-guards-recruitment-download-application-form-from-thursday-dv-pst-to-be-held-from-july-13-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी होमगार्ड्स भर्ती: बृहस्पतिवार से डाउनलोड करें आवेदन पत्र, 13 जुलाई से आयोजित होगी डीवी-पीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी होमगार्ड्स भर्ती: बृहस्पतिवार से डाउनलोड करें आवेदन पत्र, 13 जुलाई से आयोजित होगी डीवी-पीएसटी
Wed, 08 Jul 2026 09:01 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:01 PM IST
सार
UP Home Guards Recruitment:पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत आगामी 13 जुलाई से सत्यापन होगा।
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड भर्ती में शारीरिक मानक परीक्षा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत आगामी 13 जुलाई से होने वाले दस्तावेजों के सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी-पीएसटी) के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर बृहस्पतिवार को जारी करेगा। यह परीक्षा सभी जिलों की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित होगी।
विज्ञापन
बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर 9 जुलाई से उपलब्ध कराया जा रहा है। अभ्यर्थी इस लिंक से अपने आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन