फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Home Guard Recruitment: Physical efficiency and document verification dates changed in these nine district

यूपी होमगार्ड भर्ती: इन नौ जिलों में बदलीं शारीरिक दक्षता-दस्तावेज सत्यापन की तारीखें, इस वेबसाइट से करें चेक

Mon, 13 Jul 2026 09:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Jul 2026 09:18 PM IST
सार

UP Home Guard Recruitment Exam: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में  दस्तावेजों के सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी-पीएसटी) के लिए नौ जिलों में परीक्षा की तारीख में परिवर्तन किया गया है। 

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment: Physical efficiency and document verification dates changed in these nine district
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट।

विस्तार

प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दस्तावेजों के सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी-पीएसटी) के लिए नौ जिलों में परीक्षा की तारीख में परिवर्तन किया गया है। इसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा और बागपत शामिल हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की डीवी-पीएसटी की कार्यवाही सभी जिलों की रिजर्व पुलिस लाइंस में 13 जुलाई से 7 अगस्त तक आयोजित की गई है। अपरिहार्य कारणों से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा व बागपत में 4 अगस्त से 6 अगस्त को डीवी-पीएसटी की तारीखों में परिवर्तन किया गया है। 
विज्ञापन


संशोधित तारीखों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। इन जिलों के अभ्यर्थी अपना संशोधित तिथि का प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें अंकित परीक्षा केंद्र पर संशोधित निर्धारित तिथि व समय पर मूल अभिलेखों तथा मूल अभिलेखों की एक स्वः प्रमाणित प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपेक्षा की है कि वे आगे के अहम निर्देशों हेतु बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। परीक्षा संबंधी सभी सूचनाएं एवं निर्देश वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed