फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Home Guard recruitment exam result date announced, appointments to be made for over 41,000 posts

यूपी: होमगार्ड भर्ती परीक्षा परिणाम की तारीख हुई घोषित, 41 हजार से ज्यादा पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

Mon, 01 Jun 2026 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 01 Jun 2026 08:22 AM IST
सार

UP Home Guard Recruitment: यूपी होमगार्ड परीक्षा का परिणाम सितंबर में घोषित किया जाएगा। इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
UP: Home Guard recruitment exam result date announced, appointments to be made for over 41,000 posts
यूपी होमगार्ड परीक्षा परिणाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में होमगार्ड जवानों के 41,424 पदों पर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम सितंबर में जारी होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों को सीपीआर और फर्स्ट एड की ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया। वह रविवार को होमगार्ड संगठन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होमगार्ड संगठन प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा जनसेवा का महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसको अधिक सक्षम, प्रशिक्षित, तकनीकी दक्ष और आधुनिक बनाना चाहिए। पुलिस व होमगार्ड का जवान समाज का फर्स्ट रिस्पांडर होता है। किसी भी घटना में पीड़ित के पास सबसे पहले यही पहुंचते हैं, इसलिए इन्हें सीपीआर व फर्स्ट एड की अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग दी जाए और गोल्डन ऑवर के महत्व के बारे में भी बताया जाए।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि 3812 होमगार्डों को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। वहीं 1,091 स्वयंसेवकों को अग्नि बचाव तथा 425 को बाढ़ बचाव कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस के प्रशिक्षण संस्थानों में 90 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग की 104.80 करोड़ रुपये लागत वाली 20 निर्माण परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। सेवाकाल में मृत्यु की स्थिति में नामित आश्रित को 5 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता दी जा रही है। दिसंबर 2020 से अबतक 3153 मामलों में 157.65 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि वितरित की जा चुकी है। अप्रैल 2022 से अब तक 125 दिवंगत होमगार्ड स्वयंसेवकों के आश्रितों को विभिन्न बैंकिंग बीमा योजनाओं के माध्यम से 30 लाख से 45 लाख रुपये तक की बीमा सहायता प्राप्त हुई है। केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान को राज्य स्तरीय अत्याधुनिक संस्थान के रूप में विकसित करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed